सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated: December 22, 2018, 2:44 PM

सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत photo icon1/7

Reading-habit-3

पढ़ना सिर्फ स्टूूडेंट्स का ही काम नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए फायदेमंद है। पढ़ने के शौकीन इसे लाइफ लॉन्गफ लर्निंग प्रोसेस मानते हैं। जबकि मनोवैज्ञानिक इसे तनाव मुक्तक होने की बढि़या औषीधि बताते हैं। वे मानते हैं कि यदि आप नियमित रूप से सोने से एक घंटा पहले किताब के कुछ पन्ने पढ़ते हैं तो आपका दिमाग रिलैक्स तो होगा ही, साथ ही आप तनाव को भी दूर कर सकते हैं। आइए जानें क्याल हैं पढ़ने के फायदे।

सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत photo icon2/7

Reading-habit

आपको मिलती है शांति - अगर आप अपनी आदत में रीडिंग को शामिल करते हैं, तो आपको अपने दिमाग को शांत करने में बहुत ही सहायता मिलेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप किताब पढ़ते हैं तब आप पूरी तरह से किसी स्टोरी संलग्न हो जाते हैं, जो आपको पीस देने में मदद करता है। इसलिए रोजाना एक घंटा आप किताब पढ़ने में निकालें। Also Read - भारत में हीटवेव से बढ़ रहा मौतों का खतरा, स्टडी में चौंकाने वाले आंकड़े

सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत photo icon3/7

Reading-habit-strong

माइंड की होती है एक्सरसाइज - जिस तरह आप शारीरिक रूप से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज करते हैं ताकि आप पूरे दिन सही तरह से काम कर सकें। उसी तरह माइड की भी एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि माइड की एक्सरसाइज किताब पढ़ने से होती है। इससे न केवल आपके ब्रेन का विकास होगा बल्कि आपकी समझ भी पढ़ेगी। लगातार इस तरह की प्रैक्टिस ब्रेंन से संबंधित किसी भी समस्या से आपको बचाएगी। यह खासकर बुढ़े लोगों के लिए बहुत ही जरूरी चीज है। इसके अलावा पढ़ने से आपके अंदर एकाग्रता बढ़ती है क्योंकि जब आप पढ़ रहे होते हैं तो आपका ध्यान एक ही तरफ केंद्रित होता है।

सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत photo icon4/7

Reading-habit-brain-power

आपके शब्दों का बढ़ता है भंडार - रीडिंग करने का एक फायदा यह भी है कि आपके शब्दों का भंडार बढ़ता है। आप नए-नए शब्द सीखते हैं तथा आपका कम्युनिकेशन लेवल भी बढ़ता है। नए शब्दों का भंडार आपके लेखन को और ज्यादा निपुण बनाने में सहायता करता है। Also Read - झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत photo icon5/7

Reading-habit2

विश्लेषण करने की बढ़ती है क्षमता - कई बार लोगों को समस्या के बारे में पता होता है, लेकिन उसका हल कैसे निकाला जाए या फिर उसका किस तरह से विश्लेषण किया जाए इस बारे में उन्हें पता नहीं होता है। किताब पढ़ने से आपके अंदर किसी मुद्दों को लेकर विश्लेषण या एनालाइज करने की क्षमता बढ़ेगी। जब आप इस तरह से अपने ब्रेन की एक्सरसाइज करते हैं, तो आप पूरी स्थिति को शुरू से अंत तक समझने के लिए काबिल हो जाते हैं। इसलिए आप रीडिंग करना कभी न छोड़ें।

सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत photo icon6/7

Reading-habit-destress

आपके तनाव को करे कम - नियमित रूप से जो व्यक्ति रीडिंग करता है वह अपने तनाव को कम कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब आप किसी स्टोरी को पढ़ते हैं तो आप उसी की दुनिया में खो जाते हैं और आपको अपनी चिंताओं के बारे में याद नहीं रहता। इसलिए आप सोने से एक घंटा पहले किताब जरूर पढ़ें।  Also Read - NEET के बाद तनाव में छात्र: Burnout और Depression के कौन से संकेत नहीं करने चाहिए नजरअंदाज?

सेहत के लिए भी फायदेमंद है पढ़ने की आदत photo icon7/7

Reading-habit-better-sleep

बेहतर नींद में करे मदद - पढ़ने से आप मानसिक तौर पर हल्का महसूस करते हैं और इससे सही नींद आती है। वास्तव में इलेक्ट्रॉनिक्स की कृत्रिम लाइट आपके दिमाग को संकेत देती है कि अभी जागने का समय है इसलिए जब आपको सोना हो, तो उससे एक घंटे पहले टेलीविजन, फोन या लैपटॉप को दूर रखकर रीडिंग करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source