पैसिव स्मोकिंग क्या है? डॉक्टर से जानिए बच्चों से लेकर प्रेगनेंट महिलाओं तक सबके लिए कितना हानिकारक है स्मोकिंग का धुआं

सिगरेट पीने वालों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सिगरेट के धुएं से नुकसान पहुंचता है। यह धुआं कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकता है।

Written by Sadhna Tiwari | Published : May 31, 2025 7:48 PM IST

1/6

पैसिव स्मोंकिंग के नुकसान

World No Tobacco Day : तम्बाकू और सिगरेट की आदत के कारण हर साल लाखों लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। तम्बाकू के सेवन से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। वहीं, शरीर की ओवरऑल हेल्थ भी प्रभावित होती है। तम्बाकू के इन्हीं खतरनाक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषध दिवस (World No Tobacco Day 2025) मनाया जाता है। सिगरेट का धुआं सिगरेट पीने वाले के लिए हानिकारक तो होता ही है वहीं, आसपास के लोगों को भी इससे नुकसान पहुंचता है। इसे पैसिव स्मोकिंग या सेकेंड हैंड स्मोकिंग इफेक्ट भी कहा जाता है। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अरूप हलदर (Dr. Arup Halder , consultant pulmonologist at CMRI Hospital Kolkata ) बता रहे हैं कि किस तरह पैसिव स्मोकिंग अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को नुकसान पहुंचाती है।

2/6

पैसिव स्मोकिंग से रहें सावधान

डॉ. अरूप कहते हैं कि, हम सभी का ध्यान पैसिव स्मोकिंग के नुकसान की तरफ खींचना चाहते हैं। इसके कई वैज्ञानिक साक्ष्य भी मिल चुके हैं कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के आसपास के अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर सिगरेट के धुएं का बुरा असर पड़ता है। इससे उनमें कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। इसीलिए, हमें इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।  Also Read - सिगरेट पीने वालों से ज्यादा दूसरों को नुकसान क्यों पहुंचाता है, आप भी जान लें क्या है Second Hand smoke

3/6

बच्चों को हाई रिस्क

छोटे बच्चों और शिशुओं में पैसिव स्मोकिंग (Toddlers exposed to second-hand smoke) की वजह से अक्यूट रेस्पेरेटरी इंफेक्शन, अस्थमा और सडेन इंफैंट डेथ सिंड्रोम (sudden infant death syndrome /SIDS) का रिस्क 40–60% तक अधिक हो जाता है।

4/6

प्रेगनेंट महिलाओं को पैसिव स्मोकिंग से नुकसान

वहीं साल 2020 में आयी एक रिपोर्ट ( Meta-analysis in Environmental Health Perspectives 2020) के अनुसार, प्रेगनेंसी के दौरान सिगरेट के धुएं के सम्पर्क में आने से महिलाओं में समय से पहले बच्चे के जन्म का खतरा (Risks of preterm birth), लो बर्थ वेट ( low birth weight) और congenital anomalies का रिस्क बढ़ जाता है।  Also Read - सिर्फ फेफड़ों को नहीं शरीर के इन अंगों को भी नुकसान पहुंचा रही है सिगरेट! जानें कौन से अंग हो रहे खराब

5/6

बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट (World Health Organization ) के अनुसार, उम्रदराज और बूढ़े लोगों में सेकेंड हैंड स्मोकिंग के कारण कोरोनरी हार्ट डिजिज (elevated risk of coronary heart disease) और स्ट्रोक का खतरा 25–30% तक बढ़ जाता है।

6/6

अस्पताल में होना पड़ सकता है भर्ती

वहीं, साल 2020 में एक स्टडी में बताया गया कि, पैसिव स्मोकिंग के कारण सीओपीडी के लक्षण गम्भीर हो सकते हैं और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा 48% तक बढ़ सकता है।  Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?