hamburger icon
A
Read in English

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह

जीवनशैली से जुड़ी कुछ आदतें सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ा देती हैं। ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में पढ़े यहां । (Tips for preventing a second heart attack )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: September 29, 2021, 1:05 AM

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon1/10

क्या सेकेंड हार्ट अटैक रोका जा सकता है ?

Preventing a second heart attack: हार्ट अटैक के मामले अब आम हो चले हैं क्योंकि, हृद्य रोगियों की संख्या भी साल-दर-साल बढ़ रही है। हार्ट अटैक मौजूदा समय में मृत्यु के सबसे कॉमन कारणों में से एक है। दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का रिस्क लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है। इसका अर्थ है कि हमारा रहन-सहन का तरीका और खान-पान की आदतें हार्ट अटैक के रिस्क (risk factors of heart attack) को बढ़ा भी सकती हैं और कम भी कर सकती है।

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon2/10

अनहेल्दी आदतें जो बढ़ाती हैं हार्ट अटैक का ख़तरा

बहुत-से लोग जिन्हें एक बार हार्ट अटैक आ चुका हो वे हमेशा डरे रहते हैं कि कहीं उन्हें दूसरा हार्ट अटैक ना आ जाए। ऐसे लोगों को विशेष तौर पर अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जीवनशैली से जुड़ी कुछ आदतें (lifestyle habits) सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ा देती हैं। ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में पढ़े यहां । (Tips for preventing a second heart attack in Hindi) Also Read - मानसून में कौन सी बीमारियां होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ता है?

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon3/10

स्ट्रेस

हार्ट अटैक का एक प्रमुख और बड़ा कारण तनाव । ऐसे लोग जो हमेशा चिंता में रहते हैं या परेशान रहते हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए और उनके परामर्शनुसार तनाव से राहत पाने के तरीके खोजने चाहिए।

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon4/10

असंतुलित भोजन

हृदय रोगियों के भोजन में फैट की अधिक मात्रा उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे लोगों को सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, हाई-फैट या हाई कोलेस्ट्रॉल डाइट से रक्त धमनियों में चिकनाई जमा होने लगती है जिसे प्लाक कहा जाता है। यह प्लाक ब्लड सर्कुलेशन को धीमा बना देता है जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।  Also Read - मानसून में अदरक का पानी पीने से क्या होता है?

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon5/10

अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा बहुत अधिक होता है। इसीलिए, डायबिटिक्स को हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनी डाइट, फिजिकल एक्टिविटीज और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने से दिल भी स्वस्थ बन सकेगा और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम किया जा सकेगा।

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon6/10

कसरत ना करने की आदत

शरीर और दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज अहम योगदान देती है। जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते उनमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों सहित डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का खतरा भी अधिक रहता है। इसीलिए, खुद को एक्टिव बनाएं। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिनभर में 30 मिनट की एक्सरसाइज ज़रूर करनी चाहिए। Also Read - बच्चों को जामुन खिलाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, पेरेंट्स के लिए खास टिप्स

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon7/10

मोटापा

अधिक वजन दिल से जुड़ी बीमारियों की एक बड़ी वजह है। जो लोग मोटे हैं या जिनका वजन अधिक है उनके लिए दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा भी अधिक है। ऐसे लोगों को हार्ट अटैक से बचाव के लिए अपना वजन नियंत्रित करना चाहिए। (Preventing a second heart attack)

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon8/10

स्मोकिंग

जिन लोगों को सिगरेट पीने या अन्य किसी भी प्रकार से धूम्रपान करने की आदत है उनके लिए हार्ट अटैक का खतरा भी अधिक होता है। स्मोकिंग करने वालों को अपनी इस आदत से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के प्रयास करने चाहिए। स्मोकिंग की लत से राहत पाने के लिए आप प्रोफेशनल मदद भी ले सकते हैं। गौरतलब है कि स्मोकिंग से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या बढ़ जाती है जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। नतीजतन हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। ( Also Read - ऑफिस में पूरे दिन बैठते हैं? माइक्रो वॉक से खुद को रखें फिट

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon9/10

अनियंत्रित ब्लड प्रेशर लेवल

हाई ब्लड प्रेशर या अनियंत्रित रक्तचाप दिल का दौरा पड़ने का रिस्क बढ़ा सकता है। इसीलिए, हार्ट पेशेंट्स को ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए बार-बार कहा जाता है। ब्लड प्रेशर को नैचुरली नियंत्रित करने का एक तरीका है नमक का कम मात्रा में सेवन। इसके अलावा नियमित ब्लड प्रेशर लेवल चेक करने से भी स्थिति को संभालना आसान होता है। (control your blood pressure level to prevent heart attack)

World Heart Day 2021: इन 8 अनहेल्दी आदतों से बढ़ता है सेकेंड हार्ट अटैक का रिस्क, एक्सपर्ट्स देते हैं इन्हें छोड़ने की सलाह photo icon10/10

दवाइयां समय पर ना खाना

हार्ट अटैक के बाद डॉक्टर द्वारा दी गयीं दवाइयों का सेवन परामर्श के अनुसार करें। दवा के सेवन से जुड़ी लापरवाही हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढा सकती है। इसीलिए, नियमित दवाओं का सेवन करें और अपने डॉक्टर के सम्पर्क में बनें रहें। (stick to prescribed medication and treatment ) Also Read - आंखों के सामने धुंधलापन किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज