किडनी फेलियर से पहले दिखती हैं ये 5 समस्याएं, जानें कमजोर किडनी के लक्षण

Kidney fail hone ke lakshan: मॉडर्न लाइफस्टाइल के बीच किडनी के फेल होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। किडनी फेलियर के स्टेज तक पहुंचने से पहले शरीर कई तरह के संकेत भी देता है। इन लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए तो किडनी को गम्भीर डैमेड से बचाया जा सकता है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : January 6, 2025 12:43 PM IST

1/6

किडनी फेलियर से पहले दिखते हैं ये लक्षण

Symptoms of poor kidney health: हमारे शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए किडनियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। किडनी जहां टॉक्सिंस को फिल्टर करने का काम करती हैं। वहीं, यह यूरिन के माध्यम से विषैले तत्वों (toxins) को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन, मॉडर्न लाइफस्टाइल के बीच किडनी के फेल होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों को किडनी कमजोर होने और किडनी फेलियर से जुड़े शुरूआती लक्षण (Early symptoms of kidney failure) समझ नहीं आते।

2/6

किडनी में खराबी के संकेत

आमतौर पर ये लक्षण बहुत ही मामूली और कॉमन होते हैं और लोग इन्हें अनदेखा कर जाते हैं। यहां पढ़ें किडनी कमजोर होने के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जो किडनी फेलियर से पहले दिखायी दे सकते हैं। (Symptoms of weak kidneys in Hindi.)  Also Read - किडनी फेल होने से पहले केवल महिलाओं में दिखायी देते हैं ये 6 लक्षण, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

3/6

खून की कमी

कमजोरी और शरीर में खून की कमी की समस्या किडनी के कमजोर होने का संकेत हो सकती है। बार-बार अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो जाता है तो यह कमजोर किडनी का संकेत हो सकती है।

4/6

कमजोर हड्डियां

किडनी खराब होने से हड्डियों की स्ट्रेंथ कम होने लगती है। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफें होने लगें तो अपनी किडनी की हेल्थ की जांच करें। किडनी के मरीजों की हड्डियां पूरी तरह से कमजोर हो जाती हैं और थोड़े-से प्रेशर से भी बोन फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ जाता है।  Also Read - किडनी डैमेज होने पर चेहरे पर दिखते हैं ये 5 लक्षण

5/6

पेशाब से जुड़ी समस्याएं

किडनी यूरिन पास करने से जुड़ी प्रक्रियाओं को भी कंट्रोल करती है। जब पेशाब का रंग बदलने लगे, पेशाब कम मात्रा में बने या रूक-रूक कर पेशाब हो, यूरिन पास करते समय जलन महसूस हो या यूरिन में खून दिखायी दे तो यह किडनी फेल होने का संकेत हो सकता है।

6/6

सूजन

शरीर में सूजन बढ़ना भी किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकती है। सूजन बढ़ने से क्रोनिक बीमारियों के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं। वहीं, इंफ्लेमेशन के कारण कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है।  Also Read - किडनी डैमेज होने से पहले स्किन पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी