Use-parsley-to-dissolve-kidney-stones 1
शरीर से विषाक्त पदार्थों का बाहर निकलना बहुत जरूरी है। जब ये नहीं निकल पाते हैं, तो किडनी में समस्या होने लगती है। विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए किडनी को सही मात्रा में पानी की जरूरत होती है। पानी न मिलने के कारण किडनी में पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है। किडनी में स्टोन किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट में खनिज एकत्रित होने की वजह से होते हैं। प्राकृतिक उपायों की मदद से स्टोन को निकाला जा सकता है। इसके लिए पार्सले बहुत फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो स्टोन को घोलकर यूरिन के माध्यम से बाहर निकाल देते हैं। इस आर्टिकल में जानें, किस तरह से पार्सले किडनी स्टोन बाहर निकालने में फायदेमंद है।