हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के ये 4 हिस्से हो जाते हैं सुन्न, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के कई हिस्सों में झुनझुनी महसूस होना या अंग सुन्न हो जाने जैसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : May 9, 2024 4:04 PM IST

1/6

हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले लक्षण

Heart Attack Warning Signs:हार्ट अटैक एक जानलेवा स्थिति है। आंकड़ों के अनुसार बुजुर्गों के साथ-साथ कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोगों के मामले बीते दशकभर में बहुत अधिक बढ़ गए हैं। इसकी वजह से हार्ट अटैक का रिस्क (risk of heart attack) हर उम्र के लोगों में बढ़ रहा है।

2/6

अटैक से पहले शरीर देता है संकेत

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। इनमें से कुछ संकेत गम्भीर और कुछ कम गम्भीर हो सकते हैं। कई बार लोग इन्हें साधारण और मामूली समस्या मानकर उन्हें गम्भीरता से नहीं लेते। लेकिन, इन लक्षणों की तरफ ध्यान ना देना एक गम्भीर समस्या बन सकता है। (Symptoms seen before heart attack in Hindi) Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

झुनझुनी हो सकती है हार्ट अटैक का लक्षण

हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण लक्षण है शरीर में होनेवाली झुनझुनी। कुछ स्टडीज में यह पाया गया है कि हार्ट अटैक आने से पहले हाथों-पैरों और शरीर के अन्य कई हिस्सों में झुनझुनी महसूस होना या अंग सुन्न हो जाने जैसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं।

4/6

कंधा फ्रीज हो जाना

दिल का दौरा पड़ने से पहले कंधे का बाहिनी तरफ का हिस्सा सुन्न हो सकता है। कंधों में अकड़न, तेज दर्द या लगातार कई दिनों तक दर्द महसूस करना हार्ट अटैक के पूर्व लक्षण हो सकते हैं। इन परेशानियों को नजरअंदाज करने की बजाय अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

बायां हाथ सुन्न होना

एक स्टडी के अनुसार हार्ट अटैक आने से पहले बायां हाथ सुन्न हो सकता है। कई बार हाथों में झुनझुनी आने के बाद लोगों के लिए रोजमर्रा के काम कर पाने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आपको यह समस्या कई दिनों तक महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

6/6

जबड़े सुन्न हो जाना

जबड़ों में दर्द (pain in jawline) और जबड़े सुन्न हो जाना भी हार्ट अटैक का एक पूर्व लक्षण (heart attack symptom seen before days) हो सकता है। जबड़े में बाएं तरफ झुनझुनी और दर्द महसूस करना हार्ट अटैक से जुड़ी हुई समस्या हो सकती है।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां