सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे

नियमित रूप से साइकिल चलाने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 18, 2018, 4:04 PM

सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे photo icon1/7

Cycling-benefits

साइकिल चलाना वजन घटाने और खुद को फि‍ट रखने के लिए एक बेहतर एक्स रसाइज है। पर क्या आप जानते हैं कि साइकिल चलाने से सिर्फ वजन ही नहीं घटता, बल्कि शरीर को और भी कई लाभ होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि मोटापा कम करने के लिए आपको व्यायाम के जरिए एक हफ्ते में कम से कम 2 हजार कैलरी बर्न करनी चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि स्थिर और नियमित रूप से साइकिल चलाने से हर घंटे 300 कैलरी बर्न होती है। इससे यह बात सिद्ध होती है कि आप जितना अधिक साइकिल चलाएंगे आपकी कैलरी उतनी ज्यादा बर्न होगी और शरीर से वसा भी कम होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञ की माने तो साइकिल चलाने से न केवल आपका हार्ट रेट सही रहता है बल्कि कैलरीज भी बर्न होती है। साइकिल चलाने का एक फायदा यह है कि इससे शरीर के सभी हिस्सों से फैट कम होता है जिसमें बेली फैट भी शामिल है।

सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे photo icon2/7

Healthy-heart

हेल्दीे हार्ट के लिए - साइकिल चलाना आपके दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह अनिवार्य रूप से एक एरोबिक व्यायाम है। यदि आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। Also Read - प्रेगनेंसी में बाईं करवट सोने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें सोने की सही पॉजिशन

सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे photo icon3/7

Lungs-health

बेहतर होती है फेफड़ों की फंक्शमनिंग - मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी हृदय को अधिक ऑक्सीजनयुक्त रक्त की आपूर्ति करने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे यह तेजी से काम कर सके। साइकिल चलाने से आपके रक्त वाहिका और फेफड़े अच्छी तरह से काम करते हैं, जो आपके दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायता करते हैं।

सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे photo icon4/7

Joint-pain-releaf

ज्वा इंट पेन से मिलती है निजात - साइकिल चलाने से वास्तव में जोड़ों के दर्द, विशेष रूप से घुटने के दर्द में कमी आती है। नियमित रूप से साइकिल चलाना जोड़ों के दर्द में सुधार करने में सहायता मिलती है। Also Read - सारा दिन ऑनलाइन रहने के क्या नुकसान हैं? डॉक्टर से जानें डिजिटल लाइफ का शरीर और दिमाग पर असर

सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे photo icon5/7

Muscle-power

मजबूत होती हैं मांसपेशियां - साइकिलिंग आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत कर सकता है। यह आपकी ताकत को भी बढ़ाने में सहायता करता है। साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे photo icon6/7

Stress-free

तनाव होता है कम - तनाव अस्थमा, मधुमेह, पाचन समस्याओं, समय से पहले उम्र बढ़ने, चिंता, सिरदर्द, उच्च रक्तचाप, अवसाद, हृदय रोग, और अल्जाइमर रोग जैसी समस्या को जन्म दे सकता है। साइकिल चलाना तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। Also Read - पेशाब में गंध आने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें किन संकेतों को नहीं करना चाहिए इग्नोर

सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि और भी हैं साइकिल चलाने के फायदे photo icon7/7

Brain-sleep

मस्तिष्कद को मिलती है ताकत - साइकल चलाने से मस्तिष्क का फंक्शन सही रहता है। यह मांसपेशियों के कार्यों के समन्वय और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रूप से साइकिल चलाना आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source