क्या नींद की कमी से होती है डायबिटीज की बीमारी?
Sleeplessness and risk of diabetes- डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में लोग अक्सर कुछ ना कुछ सुनते ही रहते हैं। भारत को डायबिटीज की बीमारी की वैश्विक राजधानी भी कहा जाता है क्योंकि, भारत में डायबिटीज की बीमारी लोगों में तेजी से बढ़ रही है। वहीं, अब डायबिटीज की बीमारी युवाओं और कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है। डायबिटीज बढ़ने के कारणों की बात की जाए तो खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, नींद की कमी से भी डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।
