कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

पेट में कैंसर होने के बाद कई तरह के लक्षण दिखायी तो देते हैं लेकिन, आमतौर पर लोग इन्हें समझ नहीं पाते। इसीलिए, जब तक कैंसर का पता चलता है तब तक बीमारी गम्भीर बन चुकी होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 27, 2025, 10:41 AM

कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon1/7

पेट में कैंसर के लक्षण

Stomach cancer symptoms- पेट का कैंसर जिसे गैस्ट्रिक कैंसर या स्टमक कैंसर (Stomach Cancer) के नाम से भी जाना जाता है दुनिया में पांचवा सबसे कॉमन कैंसर है। वहीं, हाल में एक रिपोर्ट सामने आयी जिसमें पता चला कि दुनियाभर के कुछ देशों में पेट के कैंसर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है वहीं, भारत में भी गैस्ट्रिक कैंसर के मरीज बड़ी संख्या में हैं। इंटरनेशनल जर्नल नेचर मेडिसिन (Nature medicine) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत औऱ चीन में 65 लाख से अधिक लोगों में पेट के कैंसर का खतरा है। इनमें 20-30 साल की उम्र के लोग भी शामिल हैं और रिपोर्ट के अनुसार इनमें ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जिनका जन्म 2008 से लेकर 2017 के बीच हुआ है।

कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon2/7

भारत में क्यों बढ़ रहा है पेट का कैंसर?

गैस्ट्रिक कैंसर का एक बड़ा रिस्क परिवार की मेडिकल हिस्ट्री भी है। पेट में कैंसर गैस्ट्रिक पॉलीप्स, गैस्ट्रिक मेटाप्लासिया जैसे कारणों से बढ़ता है। इसके अलावा मसालेदार खाना खाने, स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने, मोटापा और अनहेल्दी डाइट भी पेट में कैंसर के कारण हो सकते हैं।  Also Read - क्या इनडाइजेशन पेट के कैंसर का संकेत देता है?

कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon3/7

कई दिनों तक नहीं दिखते लक्षण

स्टमक कैसंर के लक्षण शरीर में काफी देर से दिखायी देते हैं। वहीं, पेट के कैंसर के कुछ लक्षण अन्य बीमारियों के लक्षणों से मिलते-जुलते से होते हैं। इसीलिए, कई बार ये लक्षण पहचान में नहीं आते।

कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon4/7

भूख ना लगना

पेट में कैंसर का एक महत्वपूर्ण लक्षण है भूख से जुड़ी समस्याएं। भूख ना लगना या बहुत कम भूख लगना पेट के कैंसर की ओर इशारा कर सकती हैं।  Also Read - पेट में कैंसर होते ही सुबह बाथरूम में दिखने लगते हैं ये 2 लक्षण, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon5/7

पेट में दर्द

पेट में दर्द, विशेषकर नाभि के ऊपर वाले हिस्से में दर्द होना, पेट फूल जाना और इनडाइजेशन जैसी समस्याएं स्टमक कैंसर का लक्षण हो सकती हैं।

कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon6/7

सीने में जलन

चेस्ट बर्न या छाती में तेज जलन एसिडिटी का लक्षण होती हैं। इसके अलावा यह पेट के कैंसर का भी एक महत्वपूर्ण लक्षण है।  Also Read - पेट में बार-बार गैस क्यों बनती है? पेट के कैंसर और IBS का हो सकता है संकेत

कई हफ्तों तक दिखायी नहीं देते पेट में कैंसर के ये 10 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon7/7

स्टूल में खून

टॉयलेट जाने पर मल त्याग करते समय खून गिरना (Blood in stool) पेट के कैंसर का एक लक्षण है इसे नजरअंदाज ना करें। (Mal ke saath khoon kyun aata hai) Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source