Advertisement

बरसात में कॉलेरा से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

अशुद्ध पानी पीने की वजह से कई मौसमी बीमारियां और संक्रमण हो सकते हैं।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : June 29, 2018 1:23 PM IST

symptoms of cholera

बरसात के दौरान पानी के प्रदूषण की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है और इस वजह से अक्सर प्रदूषित पानी हमारे पेट में भी पहुंच जाता है। पीने के अशुद्ध पानी की वजह से कई मौसमी बीमारियां और संक्रमण हो सकते हैं। कॉलेरा या हैजा भी एक ऐसी ही समस्या है। डॉ. रतन कुमार वैश ( सीनियर फिजिशियन और डायरेक्टर,आस्था मल्टीस्पेशलिटी सेंटर , दिल्ली) ने दी कुछ टिप्स जो कॉलेरा से पीड़ित लोगों को राहत दिलाने और इस परेशानी से बचने के लिए अपनानी चाहिए।

drinking water

साफ पानी पीएं- पीने और खाना बनाने के लिए साफ़ पानी का इस्तेमाल करें। किसी विश्वसनीय लैब से पानी की जांच कराएं और उसमें कोई बैक्टीरिया मिलने पर प्रशासन को सूचित करें। इस तरह के पानी को बिना उबालें न पीएं और खाना बनाने से पहले भी पानी को पर्याप्त उबालें। अगर आपके घर में वॉटर प्यूरिफिकेशन मशीन है तो उसके पानी की भी जांच कराएं। अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है तो सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को बुलाकर फ़िल्टर बदलवाएं।

washing hands

अपने आस-पास सफाई रखें - बाथरूम जाने केबाद और खाना खाने से पहले हाथ ज़रूर धोएं। डॉ. रतन कहते हैं कि, हाथों को कम से कम एक मिनट तक साबुन से साफ करना चाहिए और उसके बाद साफ़ पानी से उसे धोना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि आपके घर खाना बनानेवाले और उसे परोसनेवाले लोग खाना पकाने और परोसने से पहले अपने हाथ धुलें।

Advertisement

spoon and fork

खाना खाने के लिए साफ बर्तन और चम्मचों का इस्तेमाल करें।

dal chawal

हमेशा गरम खाना खाएं। भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाएं, कच्ची सब्जियां न खाएं। खाना पकने के बाद उसमें धीरे-धीरे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए 2 घंटे से पुराना या बासी खाना खाने से भी बचें।

bath

शरीर की साफ- सफाई का रखें ध्यान - नियमित रूप से अपने नाखून काटें। आपके घर में खाना बनाने वाले और नौकरों से भी नाखून काटने और साफ सफाई का ध्यान रखने के लिए कहें। बेमतलब चीज़ों को हाथ न लगाएं। साथ ही पेन या नाखून चबाने की आदतों से भी बचे और अपने बच्चों को भी ऐसा न करने दें।