Mental Effect After Uterus Removal (3)
बच्चेदानी या यूट्रस का काम सिर्फ बच्चे को जन्म देना नहीं है, इसका ताल्लुक महिलाओं की याददाश्त से भी है। हाल ही में एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध ने इसपर मुहर लगा दी। मेडिकल जर्नल एंडोक्राइनोलॉजी में छपी इस स्टडी के अनुसार जो महिलाएं किसी भी वजह से बच्चेदानी हटवाती हैं, उनमें डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इस स्टडी से भारतीय महिलाओं पर भी खतरा मंडरा रहा है क्योंकि यहां हिस्टेरेक्टॉमी यानी बच्चेदानी हटाने के ऑपरेशन का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है।