Malaria Home Remedies 1
बारिश के दिनों में मच्छरों के अधिक पनपने से अक्सर मलेरिया (Malaria Fever Treatment) होने का खतरा बढ़ जाता है। मलेरिया (Malaria) मच्छर से उत्पन्न एक संक्रामक बीमारी है, जो एनोफेलिस मादा मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया के लक्षणों (Malaria symptoms) में आमतौर पर बुखार, थकावट, उल्टी, और सिरदर्द शामिल होते हैं। गंभीर मामलों में यह पीले रंग की त्वचा, दौरे, कोमा या मौत का कारण भी बन सकता है। इसके लक्षण आमतौर पर मच्छर के काटने के दस से पंद्रह दिन के बाद शुरू होते हैं। मच्छरों से दूर रखकर और घर में रेपेलेंट्स का इस्तेमाल करके भी आप मलेरिया के प्रकोप से खुद को बचा (Malaria Home Remedies) सकते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपचार भी मलेरिया (Malaria Home Remedies) का इलाज करने में मदद कर सकते हैं।
