Advertisement

फेफड़ों को रखना है हमेशा स्वस्थ तो लाइफस्टाइल में कर लें ये 5 छोटे-छोटे बदलाव

फेफड़े शरीर के सबसे सक्रिय अंगों में से एक हैं। आमतौर पर सांस लेने में किसी भी समस्या का अनुभव होने का फेफड़ों का खराब होना ही होता है। फेफड़े श्वसन प्रणाली के प्राथमिक अंग हैं और केशिकाओं को ऑक्सीजन प्रदान करने में मदद करते हैं ताकि रक्त को ऑक्सीजन दिया जा सके।

Written By Rashmi Upadhyay
Published : October 14, 2020 9:07 PM IST

1

स्वस्थ फेफड़े- फेफड़े शरीर के सबसे सक्रिय अंगों में से एक हैं। आमतौर पर सांस लेने में किसी भी समस्या का अनुभव होने का फेफड़ों का खराब होना ही होता है। फेफड़े श्वसन प्रणाली के प्राथमिक अंग हैं और केशिकाओं को ऑक्सीजन प्रदान करने में मदद करते हैं ताकि रक्त को ऑक्सीजन दिया जा सके। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में लगभग 25,000 बार सांस लेता है। ऐसे में जरूरी है कि इन्हें स्वस्थ रखा जाए। लेकिन कई बार हम जाने अनजाने में ऐसी ग​लतियां कर देते हैं जो फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए।

2

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज का करें अभ्यास- बॉडी में ऑक्सीजन की कमी आपको फेफड़ों की समस्या या दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित रूप से डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें। इससे आपके फेफड़ों को मजबूती मिलने के साथ ही बॉडी को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलेगी।

3

सही खाद्य पदार्थ खाएं- जब भी आप कुछ खाएं तो यह जरूर ध्यान रखें कि इसका आपकी बॉडी पर क्या फर्क पड़ेगा। सुनिश्चित करें कि आप जो भी खाएं उसमें एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, फोलेट और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व हों। ये पोषक तत्व आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने के साथ ही उन्हें अपने काम करने में बल देते हैं। इसके साथ ही इससे फेफड़ों में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, उन खाद्य पदार्थों का सेवन न करें जिनमें ट्रांस-वसा और सेचुरेटिड फैट होता है।

Advertisement

4

धूम्रपान को कहें बॉय बॉय- सिगरेट के धुएं में हजारों हानिकारक रसायन होते हैं जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। माना जाता है कि धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर और सीओपीडी जैसे गंभीर फेफड़ों के रोगों का प्रमुख कारण है। यदि आप धूम्रपान नहीं करते हैं, तो अपने फेफड़ों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आने से बचें।

5

प्रदूषकों के संपर्क से बचें- जब आप प्रदूषण के संपर्क में आते हैं तो हवा के मौजूद विषैले तत्व आपके फेफड़ों में जम जाते हैं जो फेफड़ों से जुड़े कई रोगों को जन्म देते हैं। साथ ही हवा में मौजूद कई प्रदूषक आपके फेफड़ों के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए प्रदूषण के संपर्क में आने पर तुरंत अपने नाक और मुंह को ढक दें।

6

नियमित रूप से व्यायाम करें- व्यायाम फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपके दिल और मांसपेशियों को अच्छी तरह से ऑक्सीजन मिलती है। सांस की तकलीफ, सांस लेते समय दर्द, गतिविधि में बदलाव के साथ चक्कर आना, और लगातार खांसी फेफड़े की समस्याओं के कुछ लक्षण हैं। इन लक्षणों का अनुभव होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।