Sign In
  • हिंदी

शरीर को दीमक की तरह चाट जाता है 'अकेलापन', हरदम अकेले रहने से इन 5 गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा!

Loneliness Cause Disease: अगर आप अकेले रहते हैं या फिर बाहर निकलना आपको पसंद नहीं है तो इससे आप को बहुत सी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Written by Atul Modi | Published : March 22, 2023 6:14 PM IST

अकेलेपन से इन स्वास्थ्य समस्याओं का हो सकता है खतरा - Risk Of Loneliness In Hindi

सामाजिक रूप से अलग-थलग रहना या फिर अकेलापन महसूस करना कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मेंटल हेल्थ और फिजिकली हेल्थ का आपस में गहरा कनेक्शन होता है। शोध के मुताबिक, अकेलापन कभी-कभी समय से पहले मौत का कारण बन सकता है। इसके अलावा स्मोकिंग की लत, मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता भी बढ़ सकती है। इसका सीधा मतलब यही है कि अगर आप भी अकेलापन महूसस करते हैं, तो आपको दिल से जुड़ी बीमारी, डिप्रेशन, डायबिटीज, तनाव और हाई ब्लडप्रेशर के साथ-साथ कई अन्य हेल्थ से जुड़ी समस्याएं प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं, जो कभी ना कभी अकेलेपन से जूझते हैं। आजकल तो कई युवा भी खुद को सामाजिक तौर पर जोड़ नहीं पाते और अकेलापन महसूस करने लगते हैं। जो ज्यादा दोस्ती नहीं करते, वो जल्दी अकेलापन महसूस करने लगते हैं। अगर आप खुद को किसी काम में व्‍यस्‍त रखने की कोशिश करेंगे तो अकेलापन को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अकेलापन कई बीमारियों का प्रभाव और लक्षण हो सकता है। चलिए जान लेंते हैं ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं जो अकेलेपन के कारण (Loneliness Cause Disease) बढ़ सकती हैं।

लम्बे समय तक टिकने वाला डिप्रेशन

अकेलेपन से होने वाले सबसे बड़ा डिसऑर्डर डिप्रेशन ही होता है। इससे आप की मानसिक सेहत काफी खराब हो सकती है। आपको हर समय बुरे बुरे ख्याल आने लगेंगे और आप जिंदगी को लेकर काफी नेगेटिव हो सकते हैं। इसलिए कभी भी आप को डिप्रेशन महसूस होता है तो अपने दोस्तों के साथ एक छोटा सा मीट अप प्लान कर लें या फिर कहीं घूमने निकल जाएं।  Also Read - फ्रिज में 'जहर' समान ये 8 फूड्स

सोशल एंजाइटी

अगर आप हर समय अपने साथ ही रहना पसंद करते हैं तो आप को बाहर निकलने से ही डर लगने लग जायेगा। इससे आप को लगेगा कि बाहर जाने से लोग आपको जज करने लगेंगे। इससे आप बाहर निकलने और लोगों से मिलने को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहने लगेंगे। आप के अंदर की हिचक और ज्यादा बढ़ने लगेगी। आप खुद को दूसरों से अलग रखने लग जायेंगे। इससे आप अपने आप में काफी बुरा महसूस करेंगे और अगर आप दूसरों से मिलना भी चाहते हैं तो अलग से किसी बंद जगह में मिलने की कोशिश करेंगे।

क्रॉनिक बीमारियां

स्टडीज में पाया गया है कि जो लोग ज्यादा बाहर नहीं निकलते हैं या खुद को बंद करके रखते हैं उनमें 24 प्रतिशत अधिक शारीरिक समस्याओं जैसे- हाई ब्लडप्रेशर (हाइपरटेंशन) हार्ट अटैक, मोटापा आदि का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा भी 32 प्रतिशत ज्यादा बढ़ जाता है। अधिकतर बीमारियां हृदय से जुड़ी हुई हैं जो आप के शरीर का अहम अंग होता है। इसलिए अपने दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए दोस्त बनाने भी काफी आवश्यक है। Also Read - World malaria day 2023: एरिया में बढ़ रहे मच्छर? छोटे बच्चों में ये 5 लक्षण दे सकते हैं मलेरिया का संकेत

कैंसर

बायोलॉजिस्ट का मानना है कि हर समय अकेले रहने से शरीर में हार्मोनल बदलाव आ सकता है। ऐसा अकेले रहने की भावना और दोस्‍तों की कमी की वजह से हो सकता है। इस कारण आप को काफी स्ट्रेस होने लग जायेगा। इससे लो-रेजिस्टेंस, बीमार रहना और यहां तक की कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है।

डायबिटीज

डायबिटीज का रिस्क उन लोगों को ज्यादा होता है जिनका लाइफस्टाइल काफी खराब होता है या जो लोग मोटापे से परेशान होते हैं। जो लोग अकेले होते हैं उनका लाइफस्टाइल भी काफी खराब होने लग जाता है। उन्हें समय से सोने और उठने में दिक्कत होने लगती है और अकेले रहने की वजह से वह कुछ हेल्दी खाने की बजाए बाहर का जंक फूड ज्यादा खा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा भी ज्यादा हो सकता है। Also Read - जानें खाना खाने के दौरान पानी पीना कितना सही और कितना गलत?