वर्क फ्रॉम होम में बढ़ी डायबिटीज मरीजों की मुश्किलें
Tips For Diabetes Management:वर्क फ्रॉम होम जहां कोरोना वायरस महामारी के दौरान कामकाजी लोगों की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर उभरा वहीं इसे अब भविष्य में प्रोफेशनल लाइफ में एक बड़े बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। क्योंकि, धीरे-धीरे लोगों को घर से काम करने और कभी-कभार ऑफिस जाने के ‘हाइब्रिड’ तरीके के अनुसार नौकरी पर रखने की पहल भी कम्पनियों द्वारा की जा रही है। लेकिन, जहां वर्क फ्रॉम होम कई लोगों के लिए सहूलियत भरा तरीका नज़र आ रहा है वहीं, ज्यादातर लोगों के स्वास्थ्य पर इसके बुरे प्रभाव भी पड़ते दिखायी दे रहे हैं। मोटापा, हाई बीपी लेवल्स, मानसिक समस्याएं, बेली फैट बढ़ने और हाई ब्लड शुगर लेवल्स को वर्क फ्रॉम होम के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। (Bad Effects of Work From Home)
