hamburger icon
A
Read in English

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत

महिलाओं के लिए जरूरी है वैजाइनल डिस्चार्ज पर नजर रखना।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:56 AM

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत photo icon1/7

Vagina

वैजाइनल डिस्चार्ज के बारे में महिलाओं में काफी गलतफहमियां हैं। कुछ को लगता है कि ये डिस्चार्ज अच्छा है, कुछ को लगता है इस डिस्चार्ज का मतलब है कुछ समस्या है। हर महिला को वैजाइनल डिस्चार्ज होता है, और ये वैजाइना कै पीएच बैलेंस सही रखता है। इसका रंग आमतौर पर क्लियर या सफेद होता है लेकिन अगर पीएच लेवल ठीक न हो, इंफेक्शन हो या कोई और समस्या तो ये रंग बदल सकता है। आइये जानते हैं किस रंग के डिस्चार्ज का मतलब क्या होता है।

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत photo icon2/7

Brown-or-bloody-discharge

भूरा या खून भरा डिस्चार्ज – इस तरह के डिस्चार्ज को थोड़ा गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ये अर्ली प्रेगनेंसी, मासिकधर्म में समस्या, सर्वाइकल कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। Also Read - ज्यादा कैफीन पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत photo icon3/7

Yellow-discharge

पीला डिस्चार्ज – इस तरह के डिस्चार्ज का मतलब होता है कि शायद आपको यौन रोग का कोई इंफेक्शन है, जैसे कि गोनोरिया (gonorrhoea)। डिस्चार्ज के रंग के अलावा आपको पीरियड्स के बीच की ब्लीडिंग, पेल्विक दर्द और यूरीन पास करने में समस्या पर भी ध्यान रखना चाहिए।

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत photo icon4/7

Green-discharge

पीला-हरा डिस्चार्ज – अगर आपका डिस्चार्ज ऐसा है, साथ में झागदार भी तो ये ट्राईकोमोनस (trichomonas) इंफेक्शन हो सकता है। अगर आपको यही इंफेक्शन है तो ऐसे डिस्चार्ज के अलावा यूरीन पास करने में दर्द और जलन भी होगी। Also Read - धूलकण से एलर्जी क्यों होती है? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें और बचाव के उपाय

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत photo icon5/7

Pink-discahrge

गुलाबी डिस्चार्ज – ये आमतौर पर डिलीवरी के बाद होता है। ये बच्चे के जन्म के बाद होने वाली ब्लीडिंग की ओर इशारा करता है।

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत photo icon6/7

White-or-cheesy

सफेद-क्रीम डिस्चार्ज – नॉर्मल डिस्चार्ज सफेद होता है लेकिन अगर ये गाढ़ा क्रीम रंग का (चीज़ जैसा) दिखने लगे साथ में वुल्वा के आसपास सूजन, खुजली व दर्द भी रहे तो ये यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। इसमें इंटरकोर्स के दौरान दर्द भी होता है। Also Read - मेनोपॉज के दौरान काम करना क्यों हो जाता है मुश्किल? जानें Hot Flashes, Brain Fog और खराब नींद का असर

अपने वैजाइनल डिस्चार्ज से जानें कैसी है आपकी सेहत photo icon7/7

White-and-grey-discharge

सफेद या ग्रे डिस्चार्ज – ऐसा डिस्चार्ज जिसमें बदबू भी आ रही हो एक बैक्टीरियल इंफेक्शन जिसे बैक्टीरियल वैगिनोसिस कहते हैं, की और इशारा करता है। साथ में खुजली, जलन और सूजन भी हो सकती है।