थायराइड की शुरुआत होते ही इस अंग में होता है तेज दर्द, जानिए थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है

जब शरीर में थायरॉइड की शुरुआत होती है तो कई अंगों में तेज दर्द होने लगता है। आज हम इस विषय पर विस्तार से बात करेंगे और इससे बचाव के तरीके भी बताएंगे।

Written by Rashmi Upadhyay | Published : August 13, 2024 11:54 AM IST

1/7

थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है

लोगों का खराब लाइफस्टाइल कई बीमारियों का सबब बना हुआ है। थायराइड इन्हीं बीमारियों में से एक है, दरअसल थायराइड ग्लैंड हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में सहायक है। लेकिन इस हार्मोन का बढ़ना और घटना दोनों ही हमारे शरीर के लिए खतरनाक है। बता दें जब ये ग्लैंड ज्यादा हार्मोन रिलीज करता है, तो उसे हाइपरथायरॉइडिज्म कहते हैं और कम रिलीज करता तो हाइपोथायरॉइडिज्म कंडीशन कहा जाता है। आमतौर पर हाइपरथायरॉइडिज्म में शरीर के कई हिस्सों में दर्द महसूस होता है। अगर आपको शरीर के इन हिस्सों में ज्यादा दर्द महसूस होने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। आइए अब जानते हैं कि आखिर शरीर के किन हिस्सों में तेज दर्द होता है -:

2/7

गर्दन के आस-पास सूजन और दर्द

थायराइड होने पर गर्दन में सबसे पहले दर्द होता है क्योंकि ये ग्रंथि गर्दन में ही होती है। इसलिए सबसे ज्यादा ये इसी हिस्से को प्रभावित करती है, साथ ही तेज दर्द के आलावा सूजन की भी शिकायत हो सकती है। Also Read - क्या थायराइड होने से बाल झड़ते हैं? डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह

3/7

कान में दर्द होना

थायराइड बढ़ने की स्थिति में दर्द गर्दन के साथ- साथ कानों में हो सकता है। इसलिए अगर आपको गर्दन व कानों में दर्द है तो बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराएं।

4/7

जोड़ों में दर्द महसूस होना

सबएक्यूट थायरॉयडिटिस की स्थिति में दर्द शरीर के जोड़ों तक पहुंच जाता है। लेकिन जब ये दर्द घुटनों और पैरों में होने लगे तो व्यक्ति का उठना बैठना मुश्किल हो जाता है।  Also Read - सर्जरी के दौरान थायराइड बढ़ा हो, तो क्या-क्या खतरे हो सकते हैं?

5/7

पैरों में दर्द होना

थायराइड हार्मोन बढ़ने पर पैरों व तलवों में भी दर्द होता है, जिसके कारण व्यक्ति ज्यादा लंबे समय तक खड़े होने में परेशानी होती है। हालांकि ये परिस्थिति हर किसी के साथ हो ऐसा जरूरी नहीं है।

6/7

मांसपेशियों में सूजन होना

शरीर में जब थायराइड हार्मोन लेवल बढ़ता है तो सूजन की भी समस्या कई लोगों को होती है। हालांकि इसे नजरअंदाज न कर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। Also Read - क्या थायराड की समस्या आपके बच्चे की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है? डॉक्टर से समझें

7/7

बचाव के तरीके

थायराइड हार्मोन लेवल को संतुलित रखने के लिए हरा धनिया, लौकी का जूस, आयोडिन से भरपूर फूड्स जैसे प्याज, लहसुन व टमाटर। इसके आलावा नारियल पानी, हल्दी और तुलसी के रस का सेवन कर सकते हैं।