इन 5 तरीकों से PCOS बढ़ाता है आपका वज़न

अगर आपको पीसीओएस है तो आपको ज़्यादा भूख लगेगी।

Written by Editorial Team | Published : January 16, 2017 3:22 PM IST

1/6

PCOS And Weight Gain Hindi

अगर डॉक्टरी जांच में आपको किसी पॉलिसिस्टिक ऑवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या है, तो आपने अपने शरीर में विभिन्न प्रकार के बदलाव भी देखे होंगे जिनमें से प्रमुख है बेतहाशा ढंग से आपका वज़न बढ़ना। पीसीओएस से पीड़ित बहुत-सी महिलाएं शिकायत करती हैं कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी वज़न नहीं कम कर पा रही हैं। दिल्ली से गाइनकलॉजिस्ट डॉ. अनिता शर्मा बता रही हैं कि किस तरह पीसीओएस बनता है कारण आपके वजन बढ़ने का।

2/6

Higher-insulin-resistance Hindi

इंसुलिन रेज़िस्टेंस- ज़्यादातर मामलों में पीसीओएस के साथ इंसुलिन रेज़िस्टेंस की समस्या भी शुरु हो जाती है जिसके चलते आपके शरीर और विशेषकर पेट के आसपास ढेर सारा फैट जमा होने लगता है। इंसुलिन रेज़िस्टेंस आगे चलकर डायबिटीज़ का भी खतरा पैदा करता है।  Also Read - अगर सोने से 2 घंटे पहले ही रख देंगे फोन, तो स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 4 चौंकाने वाले फायदे

3/6

Slow-metabolic-rate Hindi

धीमा मेटाबॉलिज़्म- अगर आपको पीसीओएस है तो, आपके शरीर का मेटाबॉलिज़्म कम हो जाता है और आपका वज़न बढ़ने लगता है। ऐसी डायट जिसमें ग्लिसेमिक की अधिक मात्रा वाली चीज़ें शामिल न हों वह आपके बढ़ते वज़न को कंट्रोल करने में मदद करती है। कम ग्लिसमिक वाला खाना खाकर आपका पेट भी भरा हुआ प्रतीत होगा और आपका ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा।

4/6

Depression Hindi

डिप्रेशन- पीसीओएस से परेशान बहुत सी लड़कियों का कहना है कि उन्हें डिप्रेशन भी महसूस होता है जिसकी वजह से न तो वह हेल्दी खाना बना पाती हैं और ना ही वर्कआउट कर सकती हैं। ख़राब डायट और एक्सरसाइज़ की कमी से आपका वज़न तेज़ी बढ़ता जाता है।  Also Read - शराब पीने से बढ़ता है इन 6 बीमारियों का जोखिम, जानें यह शरीर को कैसे करता है धीरे-धीरे खोखला

5/6

More-fat-storage Hindi

फैट जमा होना- आप सुबह जब सोकर उठते हैं तभी से आपके शरीर को भी फैट बर्न करने की प्रक्रिया शुरु करनी होती है। लेकिन अगर आप पीसीओएस से पीड़ित हैं तो आपका शरीर फैट बर्न नहीं करता। इस तरह आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है और आपका वजन लगातार बढ़ता जाता है जिसका सीधा मतलब है कि आपको फिट रहने के लिए पहले से कहीं अधिक वर्कआउट करना होगा।

6/6

Messed-up-hunger-hormones Hindi

बहुत अधिक भूख लगना- अगर आपको पीसीओएस है तो भूख महसूस करानेवाले हार्मोन्स यानि लेप्टिन (leptin) और ग्रेलिन (ghrelin) का संतुलन गड़बड़ा जाता है। इसका मतलब है कि आपको ज़्यादा भूख लगेगी और जल्दी संतुष्टि महसूस नहीं होगी। आप ज़्यादा खाएंगी और आपका वज़न बढ़ता रहेगा। Also Read - लिवर इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें, डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें