इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया

क्या आप नींद की गोलियां लेते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:48 AM

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon1/9

Pneumonia Hinn

घर में रोजाना करने वाले काम जैसे स्‍टोव पर खाना बनाना, नींद की गोलियां और टैल्कम पाउडर का इस्‍तेमाल करने से निमोनिया का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा निमोनिया के कुछ और ऐसे कारण हैं, जिन्‍हें आप नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं।

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon2/9

Kitchan Hin

घर में प्रदूषण- अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे अपने ज्‍यादा समय घर में बिताते हैं, जिससे वो घर में स्‍पेस हीटर, स्‍टोव और ईंधन लैंप से निकलने वाले धुएं की चपेट में आ जाते हैं। डब्‍ल्‍यूएचओ के अनुसार, निमोनिया के कारण 5 साल से कम उम्र के 50 फीसदी बच्‍चों की मौत के पीछे घर का प्रदूषण बताया गया है।  Also Read - 40 की उम्र के बाद महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा कैसे बढ़ता है? क्या इसका मेनोपॉज से कोई कनेक्शन है?

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon3/9

Sleep-disorder Hin

स्लीप एपनिया- कनाडा के मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों को निमोनिया होने का खतरा अधिक होता है। एपनिया में श्‍वसन प्रणाली का ऊपरी वायुमार्ग निमोनिया के लिए अग्रणी ऑक्‍सीजन की आपूर्ति को बाधित कर देता है।

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon4/9

Alcohol Hin

अल्‍कोहल- अल्‍कोहल की बजह से फेफड़ों में इम्‍यून सिस्‍टम फेल हो जाता है, जिस कारण शराबियों को निमोनिया का ज्‍यादा खतरा होता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ रेस्पाइरेट्री सेल एण्‍ड मोलसेक्‍लूर बायोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि शराब से फेफड़ों में फैट जमा हो जाता है।  Also Read - केरल में शिगेला से 1 बच्चे की मौत के बाद राज्य सरकार में हाई लेवल मीटिंग, आखिर कितना खतरनाक है ये संक्रमण?

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon5/9

Talcum-powder Hin

टैल्कम पाउडर- अमेरिकन जर्नल ऑफ सर्जिकल पैथोलॉजी के अनुसार, टैल्‍कम पाउडर के इस्‍तेमाल से बच्‍चे को निमोनिया हो सकता है।

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon6/9

Pigeon-feeding Hin

पक्षियों के साथ खेलना- एशियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज साइंस में श्वसन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्‍टर मानव मनचंदा के अनुसार पक्षियों जैसे कबूतर की बीट से निमोनिया के लक्षण होने के ज्‍यादा चांस होते हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं?

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon7/9

Sliping Pill

नींद की गोलियां- इनके लंबे समय तक सेवन से फेफड़ों पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है। एक ब्रिटिश अध्‍ययन के अनुसार, नींद की गोलियों से दिमाग की क्षमता कम होती है और वायुमार्ग को नुकसान भी पहुंचती हैं।

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon8/9

Premature-births Hin

समय पूर्व जन्‍म- समय से पहले जन्‍म लेने बच्‍चों को कई तरह के रोग होने के ज्‍यादा खतरा होता है, यहां तक की उनकी मौत भी हो सकती है। उन्‍हें निमोनिया का भी ज्‍यादा खतरा होता है।  Also Read - मौसम में अचानक बदलाव शरीर को कैसे प्रभावित करता है?

इन 8 कारणों से हो सकता है निमोनिया photo icon9/9

Toilet-cleaner Hin

एसिड टॉयलेट क्लीनर- लीलावती अस्‍पताल के डॉक्‍टर जलील पार्कर के अनुसार टॉयलेट क्‍लीनर में मिला तेजाब और उससे निकलने वाला धुआं और खुशबू श्‍वसन प्रणाली को नुकसान पहुंचाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source