इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम

क्या आप जानते हैं कि धूप, तेज खुशबू और पेंट की खुशबू से एलर्जी के कारण भी आपको जुकाम हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: April 11, 2017, 5:34 PM

इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम photo icon1/7

Cold In Hindi

सर्दी-जुकाम को अधिकतर लोग आम समस्या मानकर अनदेखा करते हैं। हालांकि ऐसा होने पर लोग दवाइयां ले लेते हैं जिससे उन्हें जल्दी आराम मिल जाता है। जबकि यह सही तरीका नहीं है इसकी बजाय आप सर्दी होने का सही कारण जानें और फिर उसके हिसाब से ही उसका इलाज करें। मुंबई स्थित लीलावती हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट एंड फिजिशियन डॉ. जलील पारकर यहां सर्दी होने के कुछ मुख्य वजहों के बारे में बता रहे हैं।

इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम photo icon2/7

Allergy In Hindi

अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उस एलर्जी के कारण भी आपको सर्दी हो सकती है। कई लोगों को धूल, पेंट, तेज खुशबू से एलर्जी होती है और इसके संपर्क में आने का कारण उनको सर्दी हो जाती है।  Also Read - पानी कम पीने की आदत कैसे आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है, नेफ्रोलॉजिस्ट ने दी सलाह

इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम photo icon3/7

Bronchitis In Hindi

ब्रोंकाइटिस के कारण भी आप क्रोनिक कोल्ड के शिकार हो सकते हैं। इससे पीड़ित मरीज को बुखार के साथ साथ खांसी और थकान भी होती है। इसलिए यह बात नोट कर लें कि सिर्फ निमोनिया जैसी बीमारियों से ही सर्दी नहीं होती बल्कि ब्रोंकाइटिस जैसे इन्फेक्शन के कारण भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं।

इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम photo icon4/7

Low Immunity In Hindi

अगर आपकी इम्युनिटी पावर कमजोर है तो आप हमेशा ही कई तरह की बीमारियों से घिरे रहते हैं। इनमें सबसे प्रमुख है ट्यूबरक्लोसिस और सर्दी की समस्या। इसके अलावा जिन लोगों का डायबिटीज नियंत्रण में नहीं रहता है उनमें भी सर्दी होने की संभावना ज्यादा होती है।  Also Read - एक्सरसाइज vs रिकवरी: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया क्यों व्यायाम करने जितना ही जरूरी है आराम करना

इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम photo icon5/7

Respiratory Infection In Hindi

आपके श्वसन नली में किसी भी तरह का इन्फेक्शन सर्दी होने का सबसे मुख्य कारण है। चाहे वो नाक से जुड़ा इन्फेक्शन हो या फिर साइनस की समस्या इन सबकी वजह से सर्दी होना एक आम बात है। इसके अलावा म्यूकस मेम्ब्रेन में इन्फेक्शन के कारण भी कफ़ जम जाता है और बलगम निकलने लगता है।

इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम photo icon6/7

Temperature In Hindi

मौसम में बदलाव साथ ही तापमान में बदलाव के कारण भी कई लोग क्रोनिक कोल्ड की चपेट में आ जाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर दोपहर में तापमान बहुत ज्यादा है और शाम होते होते यह तापमान 10 डिग्री कम हो जाये तो इस कारण भी आप सर्दी की चपेट में आ सकते हैं।  Also Read - बार-बार हाई बीपी कहीं आपको हाइपोथायरायडिज्म तो नहीं? जानें क्यों एक्सपर्ट्स जांच कराने की सलाह देते हैं

इन 7 कारणों की वजह से भी आपको हो सकता है जुकाम photo icon7/7

Tonsils In Hindi

बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन के कारण कई बार टोंसिल में सूजन आ जाती है और इसी संक्रमण की वजह से भी आप सर्दी की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए अगर आपके गले में दर्द है और सर्दी खत्म नहीं हो रही है तो जल्द से जल्द नजदीकी डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source