इन ऑल राउंडर क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स को भी है डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं ये डायबिटीज मैनेज

World Diabetes Day 2024: इन मशहूर लोगों को भी डायबिटीज की बीमारी है लेकिन, इन सभी ने बीमारी से हार नहीं मानी और डायबिटीज के साथ ही अपने काम में हमेशा ही कुछ खास करते रहे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 14, 2024, 6:49 PM

इन ऑल राउंडर क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स को भी है डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं ये डायबिटीज मैनेज photo icon1/6

इन मशहूर लोगों को है डायबिटीज

Celebrities living with diabetes: डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजिज है जिसके मरीज दुनियाभर में पाए जाते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप की बात करें तो डायबिटीज यहां सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी बन गयी है। इसीलिए, भारत और पड़ोसी देशों के लोगों को अक्सर हेल्थ एजेंसिज द्वारा डायबिटीज की रोकथाम से जुड़े प्रयास करने की सलाह दी जाती है। भारत में रहने वाले लगभग 3 करोड़ लोगों में डायबिटीज की बीमारी है वहीं, कई बड़े खिलाड़ी, क्रिकेटर्स और फिल्म स्टार्स भी इस बीमारी से बच नहीं पाए हैं।

इन ऑल राउंडर क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स को भी है डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं ये डायबिटीज मैनेज photo icon2/6

सोनम को 17 साल की उम्र में हुई थी डायबिटीज

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor Diabetes) को डायबिटीज है और उन्होंने कई साल पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया था उन्हें लम्बे समय से डायबिटीज है और इसीलिए वे अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखती हैं। लेकिन, सोनम की तरह ही अन्य कई सेलेब्स भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।  Also Read - 7 दिन तक सिर्फ नारियल पानी पीने से क्या होगा? जानिए शरीर पर इसका असर

इन ऑल राउंडर क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स को भी है डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं ये डायबिटीज मैनेज photo icon3/6

कपिल देव

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव (Kapil Dev) को लगभदग 2 दशक से डायबिटीज की बीमारी है। लेकिन, उन्होनें अपनी लाइफस्टाइल और डाइट की मदद से खुद को फिट और हेल्दी रखा है।

इन ऑल राउंडर क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स को भी है डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं ये डायबिटीज मैनेज photo icon4/6

वसीम अकरम

क्रिकेट कमेंटेटेर और दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार वसीम अकरम (Wasim Akram) भी साल 1996 से डायबिटीज की बीमारी के साथ जीवन जी रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी डायबिटीज को अपने खेल में अड़चन नहीं बनने दिया और हमेशा अच्छी परफॉर्मेंस दी।  Also Read - गर्मियों में दही के साथ क्या खाना चाहिए? जानें 5 फायदेमंद तरीके

इन ऑल राउंडर क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स को भी है डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं ये डायबिटीज मैनेज photo icon5/6

समांथा को है डायबिटीज

खूबसूरत एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्हें डायबिटीज की बीमारी है। डायबिटीज को मैनेज करने के लिए समांथा हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और रेग्यूलर ब्लड शुगर लेवल चेक करने जैसे नियम फॉलो करती हैं।

इन ऑल राउंडर क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स को भी है डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं ये डायबिटीज मैनेज photo icon6/6

महीप कपूर

एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर (Maheep Kapoor) भी इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं। अपनी वेब सीरीज फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स..के लेटेस्ट सीजन की वजह से महीप इन दिनों हर जगह छायी हैं। वहीं, महीप उन लोगों में से हैं जो अपनी हेल्दी बॉडी और ग्लोइंग स्किन की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रही हैं। लेकिन, महीप बीते 2 साल से भी अधिक समय से डायबिटीज मैनेज करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। सही समय पर इंसुलिन लेने से लेकर अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करने और अच्छी डाइट की मदद से महीप अपनी बीमारी को मैनेज कर रही हैं।  Also Read - बच्चों को लू से कैसे बचाएं? ये 5 घरेलू उपाय आएंगे बेहद काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source