काली मूसली के सेहत लाभ
Kali Musli benefits in Hindi: सफेद मूसली (White Musli) एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो कई बीमारियों को दूर करने में इस्तेमाल की जाती है। पुरुषों के लिए सफेद मूसली रामबाण औषधी है, क्योंकि यह कई तरह की सेक्सुअल समस्याओं का भी इलाज करती है। सफेद मूसली (Curculigo orchioides) वजन बढ़ाती है, शारीरिक थकान, कमजोरी को दूर करती है। प्रेग्नेंसी, मोटापा, डायबिटीज आदि में भी काफी फायदेमंद (white musli benefits in hindi) है। ये तो रही सफेद मूसली के फायदों के बारे में, लेकिन क्या आप जानते हैं की काली मूसली (Kali Musli) भी होती है और इसके भी अपने कई फायदे हैं? काली मूसली (Black musale) शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करती है। पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाती है। साथ ही पेशाब से संबंधित समस्याओं का भी इलाज करती है। काली मूसली का इस्तेमाल पाउडर, पेस्ट और स्मोक की तरह किया जा सकता है। यूनानी मेडिसिन के अनुसार, काली मूसली का जड़ टॉनिक, एंटीपाइरेटिक, कार्मिनेटिव (carminative) आदि होता है। इसका इस्तेमाल (kali musli ke fayde) अपच, डायरिया, गोनोरिया, जोड़ों का दर्द, हाइड्रोफोबिया, ब्रोनकाइटिस, ऑफ्थैल्मिया आदि रोगों के इलाज में किया जाता है। जानिए, काली मूसली के फायदे क्या-क्या (Kali Musli benefits in hindi) हैं.... तस्वीर साभार- indiamart.com