जन्माष्टमी पर डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट टिप्स
जन्माष्टमी लोग आज यानी 30 अगस्त को धूमधाम से मना रहे हैं। Krishna Janmashtami 2021 की तैयारियां दस दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। हर0 कोई इस दिन की खास तैयारी में जुट जाता है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Shri Krishna Jayanti) का महत्व बहुत अधिक होता है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस मौके पर लोग पूजा-पाठ करते हैं और पूरे दिन निर्जल व्रत करते हैं। रात को बारह बजे चरणामृत (Charnamrit Prasad) से अपना व्रत खोलते हैं। इस दिन (Janmashtami 2021) तरह-तरह के मीठे पकवान भी बनते हैं। त्योहारों के दिन अक्सर लोग खुद को मीठा खाने से रोक नहीं पाते हैं। समस्या डायबिटीज से पीड़ित लोगों के साथ रहती है। वो चाहकर भी खुद को इन मीठे स्वादिष्ट पकवानों को खाने से नहीं रोक पाते हैं। इस दिन बनने वाली घी, चीनी और मलाई की मिठाइयां डायबिटीज के मरीज खा ही लेते हैं। यदि आप भी ऐसा करेंगे, तो आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, जो आपके लिए सही नहीं होगा। यदि आप चाहते हैं कि इस त्योहार (Janmashtami 2021) का खुलकर मजा उठाएं, तो खानपान में खास सावधानी बरतें...
