Diabetes and Metallic Taste: क्या मुंह में धातु जैसा स्वाद आना टाइप-2 डायबिटीज के हैं लक्षण? जानें, डायबिटीज के लक्षण

Diabetes and Metallic Taste: क्या मुंह में कुछ दिनों से धातु जैसा स्वाद आ रहा है? यह टाइप-2 डायबिटीज का लक्षण भी हो सकता है। जानें, डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 14, 2021, 11:29 PM

Diabetes and Metallic Taste: क्या मुंह में धातु जैसा स्वाद आना टाइप-2 डायबिटीज के हैं लक्षण? जानें, डायबिटीज के लक्षण photo icon1/5

मुंह में आए धातु जैसा स्वाद तो आपको है डायबिटीज?

Diabetes symptoms in Hindi: डायबिटीज आज पूरी दुनिया में बेहद तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। बड़े-बुजुर्ग के साथ ही बच्चे भी डायबिटीज (Diabetes in Hindi) के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं, लेकिन कुछ शारीरिक संकेतों से आप पहचान सकते हैं कि आपको डायबिटीज हो रही है। डायबिटीज आज एक लाइफस्टाइल डिजीज बनती जा रही है। देश-विदेशों में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो कभी ठीक तो नहीं होती, लेकिन इसे अच्छी दिनचर्या, जीवनशैली और खानपान का ध्यान रखते हुए कंट्रोल में जरूर रख सकते हैं। जानते हैं डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जिनसे (Diabetes and Metallic Taste) अब तक थे आप अनजान...

Diabetes and Metallic Taste: क्या मुंह में धातु जैसा स्वाद आना टाइप-2 डायबिटीज के हैं लक्षण? जानें, डायबिटीज के लक्षण photo icon2/5

डायबिटीज के लक्षण (Symptoms Of Diabetes In Hindi)

यदि आप हेल्दी जीवशैली, स्वस्थ खानपान अपनाते हैं, तो मधुमेह से काफी हद तक बचाव हो सकता है। डायबिटीज होने पर कई तरह की समस्याएं होती हैं जैसे थकान, बार-बार पेशाब करने जाना, पैरों में झनझनाहट होना आदि सभी डायबिटीज के शुरुआती लक्षण (Diabetes symptoms) होते हैं। डायबिटीज अधिक बढ़ जाने से चोट, घाव जल्दी नहीं भरते हैं।  Also Read - HIV और लिवर कैंसर से जूझ रहे मरीज को मिला नया जीवन, सफल हुआ लिवर ट्रांसप्लांट

Diabetes and Metallic Taste: क्या मुंह में धातु जैसा स्वाद आना टाइप-2 डायबिटीज के हैं लक्षण? जानें, डायबिटीज के लक्षण photo icon3/5

मुंह का स्वाद बदलना है डायबिटीज के लक्षण (Diabetes And Metallic Taste)

यदि आपको कुछ दिनों से आपके मुंह का स्वाद कसैला या मेटैलिक सा महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। हो सकता है आप प्री-डायबिटीक हों यानी इस तरह के लक्षण मधुमेह होने के शुरुआत स्तर पर देखे जा सकते हैं। मुंह में अलग स्वाद महसूस करना टाइप-2 डायबिटीज के कारण भी हो सकता है। मुंह का अजीब स्वाद कई बार डायबिटीज के गंभीर लक्षणों (Metallic taste is Diabetes symptoms) में शामिल होता है।

Diabetes and Metallic Taste: क्या मुंह में धातु जैसा स्वाद आना टाइप-2 डायबिटीज के हैं लक्षण? जानें, डायबिटीज के लक्षण photo icon4/5

मेटालिक टेस्ट आए तो डॉक्टर से करें संपर्क

मुंह का स्वाद कई कारणों से बिगड़ सकता है। हालांकि, ज्यादातर स्वाद मेटालिक (metallic taste in mouth) ही महसूस होता है। धातु की तरह यानी मेटालिक टेस्ट एक स्वाद से संबंधित डिसऑर्डर (mouth taste disorder can be symptoms of diabetes) के कारण होता है। कई बार जब शरीर के खून में शुगर लेवल अधिक हो जाता है, तो सेंट्रल नर्वस सिस्टम प्रभावित होती है, जिससे मुंह के स्वाद में बदलाव महसूस होता है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने या डायबिटीज कंट्रोल में ना रहने से शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें नर्वस सिस्टम, किडनी, आंख, हार्ट आदि शामिल हैं।  Also Read - नाक के अंदर दर्द हो तो क्या करें? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Diabetes and Metallic Taste: क्या मुंह में धातु जैसा स्वाद आना टाइप-2 डायबिटीज के हैं लक्षण? जानें, डायबिटीज के लक्षण photo icon5/5

मुंह का स्वाद इन कारणों से भी बदल जाता है

कोरोना महामारी में मुंह का स्वाद (mouth taste) बदलना या जाना आम लक्षणों में शामिल हो चुका है। इसके साथ ही, साइनस, सर्दी-जुकाम, मसूड़ों में कोई समस्या, पीरियड्स, अपच आदि के कारण भी मुंह का स्वाद धातु जैसा लगने लगता है। ऐसे में डॉक्टर से एक बार मिलकर कंफर्म कर लेना जरूरी है कि आपको डायबिटीज है या नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source