English हिन्दी
Advertisement

Coronavirus Symptoms: क्या सीने में दर्द होना कोरोनावायरस संक्रमण का लक्षण है? जानें किन कारणों से कोविड पेशेंट में होता है चेस्ट पेन

Chest Pain symptom in coronavirus: जानें किन कारणों से कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों में हो रहा है चेस्ट पेन यानी सीने में दर्द।

Written By Anshumala
Updated : May 10, 2021 2:43 PM IST

क्या सीने में दर्द कोरोना का लक्षण है?

Chest Pain symptom of coronavirus: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus in india) का कहर रुक नहीं रहा। पिछले साल कोरोना की पहली लहर से इस बार की दूसरी लहर भयानक रूप लेती जा रही है। हर दिन चार लाख से भी ऊपर मामले आ रहे हैं, जो पिछले साल किसी भी दिन ऐसा देखने को नहीं मिला था। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान महामारी से 3,754 लोगों की मौत हो गई। कोरोनावायरस के इस बार के नए म्यूटेशन और बदलते स्वरूप के कारण संक्रमितों की जल्दी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों में शुरुआती दिनों में ही सांस लेने की समस्या, सीने में दर्द, यहां तक की फेफड़ों में संक्रमण होने के लक्षण नजर आ रहे हैं। पिछले वर्ष कोविड के शुरुआती लक्षणों में बुखार, गले में खराश, सूखी खांसी, स्वाद और सुगंध का जाना, कमजोरी आदि अधिकतर संक्रमितों में नजर आता था, लेकिन इस बार लक्षणों में भी काफी फर्क देखने को मिल रहा है। हाल ही में अधिकतर मरीजों में सीने में दर्द (is Chest pain corona symptom) होने की शिकायत की है। सीने में दर्द को अब तक कोरोना के लक्षणों में शामिल नहीं किया गया है, फिर भी कोरोना से संक्रमित हो रहे मरीजों में यह लक्षण आम होता जा रहा है। जिन लोगों में हल्के संक्रमण (Mild Infection) हुए हैं, उनमें भी सीने में दर्द (Chest pain) की बात सामने आई है। सीने में दर्द होने से मरीज घबरा रहे हैं, उन्हें लगता है कि कहीं कुछ अधिक खतरे वाली बात तो नहीं है। कोरोना मरीजों में कई फैक्टर्स सीने में दर्द का कारण बन सकते हैं, आइए जानते हैं यहां (Chest Pain symptom of coronavirus in Hindi)....

फेफड़े में इंफेक्शन से कोरोना मरीजों को होता है सीने में दर्द

यदि आप कोविड से संक्रमित हैं और आपके फेफड़े में मामूली सा भी सूजन (Inflammation) हो जाए, तो सीने में दर्द की समस्या महसूस हो सकती है। यदि आपको दर्द लगातार हो तो एक्सरे या सीटी स्कैन जरूर करवाएं ताकि ये पता चल सके कि आपके फेफड़े इस घातक वायरस से किस हद तक संक्रमित हो चुके हैं। उसके बाद ही डॉक्टर आपका रिपोर्ट देखकर उसी अनुसार इलाज शुरू कर सकता है।

कोविड मरीजों में निमोनिया होने पर होता है चेस्ट पेन

कोरोना की दूसरी लहर में इस बार अधिकतर लोगों को निमोनिया की शिकायत हो रही है। जिन लोगों को कोरोना का गंभीर रूप से इंफेक्शन होता है, उनमें निमोनिया होने की संभावना बढ़ जाती है। यह फेफड़े में मौजूद वायुकोष (Air Sacs) में सूजन या इंफ्लेमेशन होने के कारण होता है। इससे फ्लूइड्स भी आगे चलकर बन जाते हैं, जो सीने में दर्द का कारण बनता है।

Advertisement

लंग्स में पल्मोनरी एम्बॉलिज्म बढ़ा देता है चेस्ट पेन

ब्लडस्ट्रीम में वायरस के पहुंच जाने से भी सीने में दर्द हो सकता है। ऐसी स्थिति तब होती है, जब ब्लड क्लॉट टूटकर फेफड़ों में फैल जाता है। इससे पल्मोनरी एम्बॉलिज्म होने की संभावना बढ़ जाती है। जिन लोगों को गंभीर रूप से कोरोना संक्रमण हुआ है, उनमें पल्मोनरी एम्बॉलिज्म होने पर सीने में दर्द हो सकता है। इससे फेफड़ों में रक्त प्रवाह भी सीमित हो सकता है, जिससे चेस्ट पेन हो सकता है।

सूखी खांसी होने पर हो सकता है सीने में दर्द

कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि कोरोना मरीजों में सूखी खांसी काफी होती है। कुछ लोगों में खांसी की समस्या बहुत अधिक होती है, जिससे सीने के आसपास मौजूद मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं या फट जाती हैं। इससे सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही सीने में भी दर्द हो सकता है।