Aids In Bollywood Films Hindi
क्या आपको पता है कि सलमान खान ने एक फिल्म में एड्स पीड़ित की भूमिका निभाई है? जी हां, यहां कुछ ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में हम बता रहे हैं जिन्होंनें एचआईवी / एड्स के बारे में जागरुकता पैदा करने में मदद की हैं।

फिर मिलेंगे: इस फ़िल्म में सलमान खान एचआईवी / एड्स के मरीज़ थे जो एचआईवी / एड्स के कारण मर जाते हैं। जबकि एचआईवी पीड़ित शिल्पा शेट्टी अपने अधिकार और सम्मान के लिए कोर्ट तक जाती हैं।
माई ब्रदर... निखिल: यह फिल्म एचआईवी / एड्स से पीड़ित व्यक्ति के जीवन को दर्शाती है, खासकर यह फ़िल्म तब बनाई गई थी, जब इस बीमारी के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी थी। इससे पता चलता है कि एड्स के खिलाफ सामाजिक सोच को बदलने की आवश्यकता क्यों है।
68 पेजेस: एचआईवी/एड्स काउंसलर और उसके ग्राहकों के बारे में यह फिल्म काफी गहराई से बात करती है।
प्यार में कभी कभी: यह फिल्म थोड़ी देर के लिए एचआईवी / एड्स के बारे में बात करती है। जहां दोस्तों का एक ग्रुप में एक व्यक्ति को एड्स होने का पता चलता है और वे सब भावनात्मक रूप से टूट जाते हैं।
एड्स जागो: यह प्रभुदेवा की 4 शॉर्ट फिल्मों की एक श्रृंखला है। जहां दर्शकों को एक छोटे लड़के की कहानी बतायी जाती है जो अपनी मां की तलाश करने के लिए बाहर निकलता है। मां को पता चलता है कि उसे एचआईवी / एड्स है और इसीलिए वह अपने बच्चे को छोड़कर चली जाती है।