hamburger icon
A
Read in English

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड्स, नहीं होंगी ये बीमारियां

फाइबर हमें ढेर सारे आहारों से मिलता है और इसका सेवन हमें रोज करना चाहिए। फाइबर वाले आहारों का सेवन करने से आप इन खतरनाक बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 27, 2019, 4:38 PM

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड्स, नहीं होंगी ये बीमारियां photo icon1/6

Fiber Rich Food Cures These Diseases 1

फाइबर यानी रेशेदार भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मैदा, घी-तेल जैसे चिकने आहार हमारी आंतों में जाकर चिपक जाते हैं और कई तरह के रोगों का कारण बनते हैं। प्रतिदिन लगभग 35 ग्राम फाइबर डाइट में शामिल करना चाहिए। फाइबर वाले आहार खाने से न सिर्फ आंतों में जमा गंदगी साफ होती है, बल्कि आपके शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है और पेट साफ होता है। फाइबर हमें ढेर सारे आहारों से मिलता है और इसका सेवन हमें रोज करना चाहिए। फाइबर वाले आहारों का सेवन करने से आप इन खतरनाक बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड्स, नहीं होंगी ये बीमारियां photo icon2/6

Fiber Rich Food Cures These Diseases 2

कब्ज और गैस की समस्या से बचाए- रिफांइड आहार का सेवन करने से पेट में गड़बड़ी पैदा होती है और इसके कारण ही गैस, अपच, पेट फूलना और कब्‍ज जैसी समस्‍याओं को सामना करना पड़ता है। जबकि दूसरी तरफ फाइबर युक्‍त आहार आपके पेट को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि भोजन के उचित पाचन के लिए फाइबर की जरूरत होती है। रेशेयुक्त भोज्य पदार्थो में पानी को अवशोषित करने की क्षमता काफी पाई जाती है। ऐसे खाद्य पदार्थो को खाने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी बना रहता है, जिससे मल आंतों से नहीं चिपक पाता और मल त्यागने में भी तकलीफ नहीं होती। शरीर में मौजूद रेशा पाचन क्रिया को भी तेज करता है। इसके अलावा यह बवासीर के खतरों को भी दूर करता है। Also Read - सिर्फ अकेला मोटापा इन 8 जानलेवा बीमारियों का खतरा बन सकता है

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड्स, नहीं होंगी ये बीमारियां photo icon3/6

Fiber Rich Food Cures These Diseases 3

डायबिटीज न होने दे- आज डायबिटीज एक बड़ी बीमारी के रूप में उभर रही है और हर साल लाखों लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। फाइबरयुक्त भोजन डायबिटीज को नियंत्रित करने में काफी सहायक है। रेशे की मात्रा भोजन में बढ़ाने से खून में शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है। इस कारण डायबिटीज की आशंका भी कम हो जाती है।

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड्स, नहीं होंगी ये बीमारियां photo icon4/6

Fiber Rich Food Cures These Diseases 4

वजन करे कम- उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ कैलोरी और फैट में कम होते हैं लेकिन इनको खाने से दिनभर पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसे खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर एकदम से नहीं बढ़ता है और वह स्थिर बना रहता है। इससे कुछ ही घंटों में भूख नहीं लगती और आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं। साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं, साथ ही इनमें मैगनीशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जोकि कई वजन कम करने वाली डाइट में मौजूद नहीं होते। Also Read - पसीने के साथ शरीर से बाहर निकलने लगते हैं ये 5 मिनरल्स, जानें कैसे करें इन्हें पूरा

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड्स, नहीं होंगी ये बीमारियां photo icon5/6

Fiber Rich Food Cures These Diseases 5

कैंसर का खतरा हो कम- फाइबर के अनेकों फायदों के साथ एक यह भी है कि यह कोलन के कैंसर से सुरक्षा करता है, यहां तक कि अधिक फाइबर युक्त आहार बहुत सी आजीवन रहने वाली बीमारियों से भी बचाव करते हैं। रेशायुक्त भोज्य पदार्थ शरीर में मौजूद लाभदायक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने के साथ ही हानिकारक तत्वों के अवशोषण को कम करते हैं। जिससे शरीर में कैंसर की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा यह महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर, अंडाशय कैंसर और गर्भाशय के कैंसर के खतरों को भी कम कर देता है।

डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर फूड्स, नहीं होंगी ये बीमारियां photo icon6/6

Fiber Rich Food Cures These Diseases 6

दिल रहे हेल्दी- घुलनशील रेशे वाले खाने जैसे ओट मील, फलीदार सब्जियों को खाने से शरीर में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्राल की मात्रा घटती है। नींबू और गाजर का सेवन करके यह लाभ हासिल किया जाता है। Also Read - International Yoga Day 2026: PM मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक, नेताओं ने ऐसे मनाया योग दिवस