hamburger icon
A
Read in English

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु

यदि आपकी उम्र 35 से अधिक हो गई है, तो लंबी उम्र तक हेल्दी जीने के लिए ये 6 बॉडी टेस्ट जरूर करवाएं, कई गंभीर रोगों से होगा बचाव....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 10, 2021, 8:29 PM

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु photo icon1/7

35 की उम्र के बाद जरूर कराएं ये 6 टेस्ट, रोगों से होगा बचाव

Important test of body organs in Hindi: आज की इस भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों में बस काम का प्रेशर है। ना उन्हें अपनी सेहत की चिंता है और ना ही हेल्दी डाइट लेने का समय। वर्क प्रेशर इतना बढ़ गया है कि लोग खुद के लिए 24 घंटे में से 1 घंटा भी निकाल नहीं पाते हैं, जिससे शरीर के साथ-साथ दिमाग रिलैक्स हो सके। यदि आप सिर्फ काम करेंगे, रातभर जागकर लैपटॉप, मोबाइल चलाएंगे, हेल्दी खाना नहीं खाएंगे, शारीरिक एक्टिविटी से कोसों दूर भागेंगे तो बहुत कम उम्र में ही कई बीमारियों से आपका शरीर घिर जाएगा। लगातार बैठे रहने से शरीर में ब्लड फ्लो सही से नहीं होता है। मोटापा बढ़ता है। भोजन सही से नहीं पचता है। ये सभी चीजें गंभीर रोगों को दावत दे सकती हैं। ऐसे में जरूरती हो जाता है कि आप अपने शरीर का रेगुलर जांच (Routine Body checkups benefits in Hindi) कराते रहें। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि 30 से 35 वर्ष की उम्र पार करते ही बॉडी का रूटीन चेकअप (Body Organ Test) कराना चाहिए। शरीर के विभिन्न महत्वपूर्ण अंग जैसे दिल, किडनी, लिवर, दिमाग, फेफड़ा अपना काम सही से कर रहे हैं या नहीं या फिर उनमें अंदर ही अंदर कोई समस्या शुरू हो गई है, तो इसका पता कुछ आसान से टेस्ट से चल जाता है। इससे आप गंभीर रोगों की चपेट में आने से बच सकते हैं। यदि कोई बीमारी के लक्षण नजर भी आते हैं, तो सही समय पर अपना इलाज भी शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर के किस अंग और किन समस्याओं से ग्रस्त होने पर कौन सी जांच जरूर करवानी चाहिए (Routine Health checkups ke fayde).....

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु photo icon2/7

हार्ट अटैक से बचने के लिए ब्लड प्रेशर की कराएं जांच

कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर या तो नॉर्मल 120/80 से कम होता है या फिर इससे अधिक होता है। लेकिन, वे इसके बावजूद भी इसका रूटीन चेकअप नहीं कराते हैं। ब्लड प्रेशर बहुत लो या हाई होना दोनों ही स्थितियों में जानलेवा साबित हो सकता है। इससे आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी के दौरे, आ सकता है। प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर होना जच्चा-बच्चा दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में प्रत्येक 3 से 6 महीने के बीच में डॉक्टर से ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें।  Also Read - Dengue Explainer: डेंगू में सबसे पहले क्या होता है? संक्रमण से लेकर इलाज तक सबकुछ जानें

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु photo icon3/7

Blood Tests

Haematological tests are essential to get a general idea of the patient's fitness, although not directly related to cardiac fitness. For example, a full blood count(FBC) can rule out any ongoing infections, anaemia, polycythemia, and other related conditions. In addition, coagulation studies combined with FBC can discover the presence of any coagulopathies as they can predispose the patient to excessive blood loss. HbA1c is another blood test that gives an idea about the patient’s overall glycemic control, which predisposes them to coronary artery disease.

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु photo icon4/7

ईसीजी टेस्ट से जानें हाले दिल

35 साल के होने के बाद हर किसी को दिल की जांच करवाते रहना चाहिए। आजकल कम उम्र में भी लोगों को हार्ट से संबंधित कई समस्याएं नजर आ रही हैं। ईसीजी (ECG) यानी इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी टेस्ट के जरिए ब्लड वेसल्स में परेशानी, धमनियों में ब्लॉकेज, सीने में दर्द, जलन, सांस लेने में तकलीफ, एन्जाइना, हार्ट बीट अधिक होना, हार्ट अटैक के लक्षणों, ऑक्सीजन की कमी के साथ ही दिल से संबंधित अन्य परेशानियों के बारे में पता लगाया जाता है। इसके साथ ही लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी चेक कराते रहना चाहिए, क्योंकि इससे भी दिल के रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। Also Read - क्या सिर्फ पानी पीना काफी है? जानें गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के लक्षण

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु photo icon5/7

लिवर का रूटीन चेकअप और एलएफटी टेस्ट कराएं

शरीर में लिवर दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है। कई बार अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स और लाइफस्टाइल के कारण लिवर में कई समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। लिवर में होने वाली खराबी के लक्षण जल्दी समझ नहीं आते हैं, ऐसे में लिवर का नियमित रूटीन चेकअप करवाते रहें। लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) के जरिए लिवर में होने वाले इंफेक्शन, सूजन, लिवर सेल्स में होने वाली समस्याओं के बारे में पता चलता है। यदि आपका LFT अधिक बढ़ा हुआ आता है, तो समझ लें कि आपका लिवर बीमार हो गया है और अपना काम सही से नहीं कर पा रहा है।

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु photo icon6/7

पेशाब की जांच कराने से जान जाएंगे शुगर लेवल

यदि आप नियमित रूप से पेशाब की टेस्ट करवाते हैं, तो शरीर में शुगर लेवल के होने का पता चलता है। यदि आपको पेशाब करते समय जलन, दर्द, ब्लड आना, यूरिन इंफेक्शन, पेशाब से बदबू आने की समस्या परेशान कर रही है, तो यूरिन टेस्ट कराएं। इससे किडनी, ब्लैडर आदि से संबंधित बीमारियों के होने का भी पता चल सकता है।  Also Read - बार-बार Antibiotic लेने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं?

35-40 की उम्र के बाद जरूर कराएं इन महत्वपूर्ण अंगों की जांच, इन 6 शारीरिक टेस्ट से बढ़ जाएगी आयु photo icon7/7

कैंसर के लिए महिलाएं कराएं मैमोग्राफी, पैप स्मीयर टेस्‍ट

आजकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, यूटरस कैंसर अधिक होता है। ब्रेस्ट कैंसर की पहचान करने के लिए मैमोग्राफी की जाती है और प्रत्येक 3 वर्ष के गैप में पैप स्मीयर टेस्ट कराने से यूटरस में कैंसर होने का पता चलता है। (नोट: स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको 35 की उम्र पार करते ही कुछ जरूरी टेस्ट और रूटीन चेकअप कराना शुरू कर देना चाहिए। टेस्ट के जरिए किसी भी रोग के लक्षण नजर आते हैं, तो इलाज जल्दी शुरू करके जान बचाई जा सकती है)