hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने से खतरे में पड़ सकती है जान, ठंड में ये 4 लक्षण कभी ना करें इग्नोर

आमतौर पर सर्दियों में हाई बीपी के लक्षण तब दिखायी देते हैं जब लोगों का ब्लड प्रेशर लेवल बहुत अधिक बढ़ चुका होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: January 18, 2024, 4:01 PM

सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने से खतरे में पड़ सकती है जान, ठंड में ये 4 लक्षण कभी ना करें इग्नोर photo icon1/6

सर्दियों में BP बढ़ने के गम्भीर लक्षण

High Blood Pressure Symptoms: ठंडियों का मौसम में क्रोनिक बीमारियों से परेशान लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ठंड की वजह से ब्लड सर्कुलेशन में मदद करनेवाली धमनियां और नसें सिकुड़ने लगती हैं जिसकी वजह से खून की सप्लाई शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक सही तरीके से नहीं हो पाती। वहीं, सर्दियों में खून भी गाढ़ा होने लगता है जिससे ये परेशानी और बढ़ जाती है। इन सब कारणों से ब्रेन और हार्ट पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है और इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने से खतरे में पड़ सकती है जान, ठंड में ये 4 लक्षण कभी ना करें इग्नोर photo icon2/6

ये लक्षण दिखते ही करें डॉक्टर से सम्पर्क

आमतौर पर सर्दियों में हाई बीपी के लक्षण तब दिखायी देते हैं जब लोगों का ब्लड प्रेशर लेवल बहुत अधिक बढ़ चुका होता है। यह बढ़ा हुआ रक्तचाप स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बहुत बढ़ जाता है। लेकिन, अगर आप समझ नहीं पा रहे कि आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ा हुआ है तो हो सकता है कि आप हाई बीपी के लक्षणों को सर्दियों में होनेवाली कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स समझ रहे हैं। यहां आप पढ़ेंगे कुछ ऐस लक्षणों के बारे में जो हाई बीपी का संकेत हो सकते हैं और आपको इनके ऊपर ध्यान देना चाहिए।  Also Read - पसलियों के आसपास क्रैंप और दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने से खतरे में पड़ सकती है जान, ठंड में ये 4 लक्षण कभी ना करें इग्नोर photo icon3/6

सिर में दर्द

सर्दियों में सुबह उठने के बाद सिरदर्द महसूस होता है। कई बार यह देर तक सोने या शरीर में पानी की कमी से भी हो सकता है। लेकिन, अगर आपको लगभग हर दिन या एक ही दिन में बार-बार सिर में दर्द महसूस हो तो हो सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ चुका हो।

सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने से खतरे में पड़ सकती है जान, ठंड में ये 4 लक्षण कभी ना करें इग्नोर photo icon4/6

पसीना

स्ट्रेस की वजह से कई बार ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाता है। इस स्थिति में बहुत अधिक पसीना आना, नसों में झनझनाहट होना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।  Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने से खतरे में पड़ सकती है जान, ठंड में ये 4 लक्षण कभी ना करें इग्नोर photo icon5/6

पेट की गड़बड़ी

अचानक से बीपी लेवल बढ़ जाने के बाद डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी इसका असर पड़ सकता है। इससे पेट से जुड़ी गम्भीर समस्याएं हो सकती हैं।