Kids-junk-food
आजकल के मॉडर्न जमाने में बच्चे फिजिकल एक्टिवीटिज से बहुत दूर होते जा रहे हैं। हाल ही में आए एक सर्वे में यह पता चला है कि ग्रामीण इलाके के बच्चे हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं। टीवी देखना,मोबाइल चलाना, गेम्स खेलना आदि उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। नतीजा बच्चे शारिरिक श्रम करने से कतराने लगे हैं। इससे उनमें कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ रही है। हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बच्चों को बचाने के लिए कुछ एक्टिविटीज बहुत जरूरी हैं, वरना बड़ें होने तक वो हार्ट और कई अन्य बीमारियों के शिकार हो जाएंगे।