कोरोना होने पर घर की किचन और बाथरूम का इस तरह ही करें इस्तेमाल
How to use kitchen and bathroom in covid-19 : देश में फिर शुरू हुआ कोरोनावायरस (covid-19 ) अब लोगों को डराने लगा है। एक सर्वे के मुताबिक, हर तीन में से एक व्यक्ति कोरोना के लक्षणों से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों का और ज्यादा बुरा हाल है क्योंकि वहां ऑक्सीजन की सप्लाई तक प्रभावित हो रही है। इसके अलावा अस्पातलों में बेड की कमी के चलते डॉक्टर भी लोगों को होम आइसोलेशन और घर पर ही रहकर इलाज (How to use kitchen and bathroom in covid-19) करने की सलाह दे रहे हैं। हर एक्सपर्ट की सलाह है कि बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने से भी आप कोरोना को घर ला सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि अगर आप कोरोना का शिकार हैं तो घर में रहकर खुद को जल्द से जल्द रिकवर करने की कोशिश में जुट जाए। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप कोरोना रोगी हैं तो घर में किचन और बाथरूम का इस्तेमाल (How to use kitchen and bathroom in covid-19) कैसे करें।