पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां

कभी भी टाइट फिटिंग वाले जूते न पहनें इससे भी इनग्रोन नेल की समस्या बढ़ जाती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 9:02 AM

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon1/8

Ingrown Nails

आपने अक्सर देखा होगा कि आपके पैरों के अंगूठे के नाखून कभी कभी गलत दिशा में बढ़ने लगते हैं और बाहर की तरफ न बढ़कर ये अंदर स्किन में घुसने लगते हैं। ऐसे नाखून बहुत तकलीफ देते हैं और कई बार इनके कारण घाव भी हो जाता है। इन्हें इनग्रोन नेल कहा जाता है। डॉ. त्राशी क्लिनिक एंड ला पियेल की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शेफाली त्रासी नेरुरकर यहाँ बता रही हैं कि ऐसे इनग्रोन नेल के साथ क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon2/8

Nail-filing

कभी भी नाखूनों को इतना अंदर तक ना काटें कि अंदर की स्किन दिखने लगे क्योंकि इससे भी नाखूनों पर दवाब बढ़ जाता है और नाखून स्किन में अंदर की तरफ बढ़ने लगते हैं।  Also Read - गर्मियों के दिनों में दस्त लगना कहीं किसी बड़ी बीमारी का संकेत तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon3/8

Nail-cutting

जब भी पैर के अंगूठे का नाखून काटे तो उसे थोड़ा बड़ा ही रहने दें बिल्कुल छोटा न करें इससे नाखून के स्किन में अंदर घुसने की संभावना काफी कम हो जाती है।

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon4/8

Foot-care

कुछ लोग पैरों की साफ़ सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं जबकि यह ज़रूरी है कि आप पैरों की साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। साफ़ सफाई के लिए अपने पैरों को 10 मिनट तक गुनगुने पानी में डुबोकर रखें फिर सादे पानी से धो लें।  Also Read - बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेद पर ज्यादा भरोसा क्यों करते हैं लोग?

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon5/8

Tight-shoes

कभी भी टाइट फिट वाले जूते न पहनें क्योंकि इनसे अंगूठे के नाखून पर ज्यादा दवाब पड़ता है जिससे नाखून टूटने का डर रहता है और इससे आपको घाव भी हो सकता है।

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon6/8

Nail-corners

जब भी नाखूनों को काटें तो उसे बिल्कुल कोनो तक न काटें इस कारण भी नाखून स्किन में अंदर घुसने लगते हैं।  Also Read - रिसर्च में पाया कुछ बीमारियों का पता लगाने में AI है डॉक्टर से बेहतर: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon7/8

Cotton

नाखूनों को ऊपर उठाने के लिए कभी भी नाखूनों के नीचे टूथ पिक या कॉटन जैसा कुछ न डालें, इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

पैर का नाखून काटते समय कभी न करें ये गलतियां photo icon8/8

Painkillers

अगर नाखूनों में दर्द हो तो कभी भी पेन किलर खाकर आराम पाने की कोशिश न करें यह बहुत ही गलत तरीका है। बल्कि इसकी बजाय आप नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर दर्द का सही कारण जानें और फिर दवाइयां लें।  Also Read - रोज सुबह 10 से 15 मिनट करें अनुलोम-विलोम, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source