कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद शारीरिक कमजोरी
कोरोना वायरस एक तरफ जहां लोगों की जान ले रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अधिकांश लोग इससे रिकवर भी हो रहे हैं। मगर कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ज्यादातर लोग शारीरिक कमजोरी (Weakness Post Covid-19) की भी शिकायत कर रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शरीर में बुखार, खांसी, नाक बहना, डायरिया, सिर दर्द और शारीरिक कमजोरी के लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि कोरोना से रिकवर होने के बाद बाकी लक्षण तो ठीक हो जाते हैं मगर शारीरिक कमजोरी लंबे समय तक बनी रह सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने कुछ डाइट और एक्सरसाइज टिप्स शेयर किया है, जिसको अपना कर आप कोरोना के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी से जल्द ठीक हो सकते हैं।
