कोरोना की तीसरी लहर पर काबू पाने के उपाय
How To deal with third wave of Corona: एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगस्त से सितंबर के महीने में कोरोना के मामले फिर से बढ़ सकते हैं, क्योंकि कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर (third wave of Coronavirus) आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी की जानी चाहिए। डॉक्टर्स के अनुसार, इस लहर से निपटने के लिए मैन पावर एक बड़ा अहम रोल अदा कर सकता है। कोरोना की पहली लहर में मास्क, सैनिटाइजर आदि की किल्लत देखने को मिली थी। वहीं, दूसरी लहर में ऑक्सिजन सिलेंडर, अस्पतालों में बेड की भारी किल्लत हुई, जिसके कारण कई लोगों को जान गंवानी पड़ी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि तीसरी लहर में ऐसा क्या किया जाए, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके? दूसरी लहर की तरह देश में स्थिति ना बन जाए। कोरोना से निपटने की बेहतर तैयारी करके तीसरी लहर (third wave of Coronavirus in India) में मौतों को कम किया जा सकता है। एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर, दूसरी लहर की तरह ही बेहद खतरनाक हो सकती है। इस रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि तीसरी लहर 98 दिन तक चल सकती है। जानते हैं कुछ एक्सपर्ट्स की राय क्या है, किस तरह से कोरोना की तीसरी लहर पर काबू (Ways to deal with 3rd wave of coronavirus) पाया जा सकता है, किस तरह की तैयारी होनी चाहिए, ताकि हालत बद से बदतर ना हो जाए।
