आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी!

फर्निचर में भी ढेर सारी धूल-मिट्टी बैठ जाती है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 14, 2018, 8:58 PM

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon1/11

Ayurveda-for-chronic-cold-Hindi

जब आपको जबरदस्त सर्दी-खांसी होती है तो गले को आराम देने के लिए आप दवा और गर्म पानी पीते हैं। आपका इंफेक्शन कम होने के साथ कफ भी कम होने लगती है। लेकिन यह समस्या यहीं खत्म नहीं हो जाती। आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखना होगा। क्योंकि आपके ऑफिस और घर में कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जो आपकी सर्दी-खांसी बढ़ाने का काम करती हैं।

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon2/11

Cooler-or-AC-trays Hindi

ठंडी-शुष्क हवा- सर्दी होने पर आपके नाक और गले में परेशानी होती है। ऐसे में ठंडी-शुष्क हवा से आपकी नाक की पानी भाप के रुप में उड़ जाती है। इससे आपका चिड़चिड़ापन बढ़ता है और श्वसनमार्ग में ऐंठन पैदा हो सकती है और आपको खांसी आ सकती है। इसी तरह रात में जब हवा में ठंडक बढ़ जाती है, तो खांसी और बिगड़ सकती है। Also Read - मां ने आधा लिवर डोनेट कर बचाई 12 साल की बेटी की जान, इसी बीमारी से जा चुकी थी बेटे की जान

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon3/11

Curtains Hindi

परदे- सजावट के लिए हमारे घरों में लगाए जानेवाले पर्दे धूल के लिए चुम्बक की तरह भी काम करते हैं। जिसमें रेशे, धूल के कण, कीड़ों के अंडे, कॉक्रोच और उनके शरीर के हिस्से, आपके पालतू जानवरों के खाने-पीने की चीज़ें भी छुप या चिपक सकती हैं। अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड इम्यूनोलॉजी के अनुसार, धूल से एलर्जी हो सकती है। इसलिए, जब भी आप पर्दे को झटकते हैं तो पर्दे में बैठी धूल आसपास के माहौल में घुल जाती है। हवा में फैली यह धूल सांस के साथ आपके शरीर में प्रवेश करती है और आपकी खांसी बढ़ जाती है।

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon4/11

Furniture Cleaning

Instead of SLS, lend your furniture a natural shine by mixing two parts of vegetable oil and vinegar with 1 part of lemon juice. Whisk nicely to create a homogenous mix. Sink the end of the fabric into the mixture and spread to your wooden exteriors. You can also keep the solution in a drizzle bottle and use it. Also Read - घर पर डिलीवरी कराने के चक्कर में वेंटिलेटर पर पहुंचा बच्चा, NIIMS डॉक्टरों की 48 घंटे की मेहनत से बची जान

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon5/11

Carpet Hindi

कारपेट- फर्श पर बिछायी कालीन में बहुत अधिक धूल इकट्ठा होती है। साथ ही हमारे शरीर से गिरनेवाली रूसी, पसीना, पालतू जानवरों की रूसी और लार भी इसपर गिरती है। इसी तरह बाथरूम के दरवाज़े पर रखे जानेवाले डोरमेट से गीले पैर पोंछने से उत्पन्न नमी से फफूंद पैदा होने लगती है। जब कोई डोरमेट पर अपने पैर रगड़ता है, तो धूल और जीवाणु हवा में घुलकर हमारी खांसी को बढ़ा देते हैं।

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon6/11

Toys Hindi

स्टफ्ड टॉयज- छोटे बच्चों वाले घरों में अलग-अलग तरह के सॉफ्ट टॉयज होते हैं। इन खिलौनों में धूल इकट्ठा हो जाती है और जब आपका बच्चा उनके साथ खेलता है, तो धूल सांस के साथ शरीर में प्रवेश करती है, और खांसी बढ़ जाती है। Also Read - डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon7/11

Smoking Is Allergic Hindi

धुआं- जब किसी प्रकार का धुआं आपकी नाक में जाता है, तो आपकी नाक में परेशानी होती है। इसीलिए अगर आपके घर या दफ़्तर में कोई धूम्रपान करता है, आपके घर के आसपास कोई डम्पिंग ग्राउंड या कारखाना है या आपका घर-दफ़्तर किसी बहुत ज़्यादा ट्रैफिकवाली सड़क किनारे है। तो आपकी खांसी बढ़ सकती हैं।

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon8/11

Cosmetics Hindi

कॉस्मेटिक- मेडिसिननेट.कॉम (MedicineNet.com) के अनुसार परफ्यूम की वजह से अस्थमा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। डियोडरेंट्स, हेयरस्प्रे और परफ्यूम जैसे तेज़ गंध वाले कॉस्मेटिक्स आपकी श्वसनमार्ग में परेशानी पैदा कर सकते हैं। यदि आपके घर या ऑफिस में कोई इस तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करता है, तो उनके आसपास होने से आपकी खांसी बढ़ जाती है। Also Read - गर्मियों में तिल कैसे खाएं? डायटीशियन बता रही हैं खाने का सही तरीका

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon9/11

Cats Hindi

पालतू जानवर- अगर आपके घर में कोई पालतू बिल्ली, कुत्ता, चूहा या पंक्षी है। तो यह आपके लिए खतरनाक और आपकी खांसी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। दरअसल पालतू पशुओं की रूसी और उनकी लार घर में यहां-वहां झड़ते रहते हैं। यह एलर्जिक तो होते ही हैं साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं।

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon10/11

Indoor Plants Hindi

इंडोर प्लांट्स- गीली मिट्टी में बहुत अधिक फफूंद पनपती है। मिट्टी जितनी गीली होगी फफूंद उतनी ही बनेगी। आपके घर या ऑफिस में अगर इंडोर प्लांट्स हैं, तो मिट्टी और फफूंद से निकले जीवाणु आपके श्वसन मार्ग में प्रवेश कर सकते हैं और आपकी खांसी और छींक की समस्या हो सकती है। Also Read - क्या थायराइड की दवाई बीच में छोड़ सकते हैं? जानें Thyroid से जुड़े 10 आम सवालों के जवाब

आपके आसपास की ये 10 चीज़ें बढ़ाती हैं खांसी! photo icon11/11

Bed Allergic Hindi

बिस्तर- बिस्तर में जाते ही आपकी खांसी बढ़ जाती है, तो यह आपके बिस्तर में मौजूद धूल-मिट्टी की वजह से हो सकता है। दरअसल आपके गद्दे, तकिए, चादरों और कम्बल से कपड़े, रूई के छोटे रेशे निकलते रहते हैं। इनमें धूल-मिट्टी भी जमा होती रहती और ये आपके गले में जलन को बढ़ा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source