Advertisement

प्याज, एलोवेरा जैसी चीजों से पाए Conjunctivitis से राहत

प्याज और शहद का सिर्फ खाने में ही नहीं इस समस्या से राहत पाने के लिए भी करें इस्तेमाल!

Written By Editorial Team
Published : February 9, 2017 4:37 PM IST

Conjunctivitis home remedies for conjunctivitis or pink eye

क्‍या आपकी आंखें लाल होने के साथ उनमें सूजन और दर्द रहता है। अगर ऐसा है तो ये कंजक्टिवाइटिस हो सकता है, जिसे पिंक आई भी कहा जाता है। इसकी वजह से आंखें लाल, सूजन चिपचिपी होने के साथ-साथ उसमें बाल जैसी चुभने की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप इससे पीड़ित हैं तो आपको डॉक्‍टर के पास जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ उपायों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं।

Onion-juice home remedies for conjunctivitis or pink eye

प्याज- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और बैक्टीरिया की वजह से होने वाले कंजक्टिवाइटिस के लक्षणों को कम करती है। प्याज काटकर उसका रस निकाल लें और उसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाएं। पानी में कपड़ा डालकर उसे दस मिनट तक आंखों पर रखे। जल्दी राहत पाने के लिए ऐसा दिन में दो बार करें।

Green-tea-bags home remedies for conjunctivitis or pink eye

टी बैग- कंजक्टिवाइटिस के लक्षणों को कम करने के लिए यह बेहतर उपाय है। तीन से चार टी बैग को कुछ घंटों तक फ्रिज में रख लें और उसके बाद कुछ मिनटों तक आंखों पर रखें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे दर्द से राहत मिलती है।

Advertisement

Raw-honey home remedies for conjunctivitis or pink eye

शहद- इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। थोड़े पानी में तीन चम्मच शहद मिलाएं। इसमें कपड़ा भिगोकर उसे कुछ मिनटों तक आंखों पर रखें। जल्दी राहत पाने के लिए दिन में चार से पांच बार ऐसा करें।

Aloe-vera home remedies for conjunctivitis or pink eye

एलोवेरा- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका जेल निकालकर थोड़े ठंडे पानी में मिला लें। इसके बाद इस पानी से अपनी आखें धोएं। बच्चों पर ये उपाय ट्राई ना करें।

Hot-compress home remedies for conjunctivitis or pink eye

ठंडी और गर्म सिकाई- एक कटोरी गर्म या ठंडा पानी लेकर उसमें एक कॉटन का कपड़ा डूबोकर आंखों की सिकाई करें। ध्यान रहे कि कपड़ा आंखों के अंदर नहीं जाना चाहिए।