Snoring Home Remedies 1
सोते समय खर्राटे (snoring home remedies) लेने की समस्या इतनी सामान्य हो गई है कि अब इसे बीमारी समझना ही छोड़ दिया गया है। खर्राटे लेने वाले को भले ही कुछ न पता चलता हो लेकिन उसके साथ सोने वाले की तो नींद खराब होती ही है। आपको शायद पता न हो लेकिन सोते वक्त खर्राटे लेना एक तरह की असामान्यता है। अगर यह समस्या बहुत बढ़ गई है तो खर्राटे लेने वाले को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खर्राटे लेने का सीधा संबंध दिल से जुड़ी कई बीमारियों से भी होता है। अगर ये समस्या अपने प्रारंभिक रूप में है तो इन घरेलू उपायों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है...