ब्रेस्ट रैशेज का घरेलू इलाज
Home remedies for breast rashes in Hindi: गर्मी में जहां पुरुष घमौरियों, पसीनों से परेशान रहते हैं, वहीं महिलाएं स्तनों यानी ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रेड रैशेज (breast rashes in Hindi) से परेशान हो जाती हैं। बाहर जाना है, तो अंडरगार्मेंट भी पहनना ही है, ऐसे में टाइट ब्रा की पट्टी, ब्लाउज से स्तनों के पास की त्वचा में अधिक पसीना होता है। लगातार गर्मी में बंद और टाइट कपड़ा पहनने से ब्रेस्ट के पास रैशेज, खुजली, दानें हो जाते हैं। हालांकि, यह बहुत ही कॉमन समस्या है, जिससे कई महिलाएं परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है, उन्हें भी ब्रेस्ट के नीचे रैशेज की समस्या (tips to get rid of rashes under breasts) हो जाती है। चिपचिपी त्वचा से बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है और वे त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार रैशेज फंगल इंफेक्शन के कारण भी हो सकते हैं। यदि आपको भी रैशेज हो गई है, तो खुजली करने से बचें वरना समस्या अधिक बढ़ जाएगी। ब्रेस्ट के रैशेज को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू नुस्खे (home remedies to get rid of rashes under breast), जो आपकी इस समस्या को एक से दो दिन में ठीक कर देंगे।