धमनियों में जमा फैट से हो सकती हैं 4 बीमारियां, जानिए आर्टरी के फैट को तुरंत पिघलाने के सीक्रेट

यहां पढ़ें कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो धमनियों के अंदरूनी हिस्से में चिपके फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : November 14, 2022 7:13 PM IST

1/5

धमनियों में फैट जमा होना क्यों है रिस्की

अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल और अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स लोगों के लिए हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है। जैसे बहुत अधिक मीठा खाने से डायबिटीज की समस्या हो सकती है तो वहीं, हाई-फैट फूड्स खाने से हमारी धमनियों में फैट जमा होने लगता है। यह फैट प्लाक के रूप में रक्त धमनियों की दीवारों पर चिपक जाता है और यह प्लाक धमनियों में रक्त के संचार में रूकावटें डालता है। जिससे शरीर में सर्कुलेशन ठीक तरीके से ना हो पाने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

2/5

आर्टरीज से फैट हटाने के उपाय

धमनियों की दीवारों से चिपका यह फैट हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक और कोरोनरी आर्टरी डिजिजेज का खतरा बढ़ा सकता है। वहीं, बॉडी के सही तरह से फंक्शन ना कर पाने की एक बड़ी वजह धमनियों में बैठी यह चिकनाई भी हो सकती है। जिसकी वजह से शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों तक पोषण और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता और शरीर की कार्यप्रणालियां सही तरीके से काम नहीं कर पातीं। ऐसे में धमनियों में जमा फैट को कम करने के लिए जरूरी उपाय और सावधानियां अपनानी चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जो धमनियों के अंदरूनी हिस्से में चिपके फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं।  Also Read - ब्लड शुगर टेस्ट कितने प्रकार के होते हैं?

3/5

लहसुन चबाएं

लहसुन ना केवल हार्ट-फ्रेंडली फूड है बल्कि यह धमनियों को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। यह धमनियों में जमा प्लैक को पिघला देता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो पाता है। रोजाना कच्चे लहसुन की 3-4 कलियां चबाएं या लहसुन की चाय पीएं।

4/5

नींबू का शर्बत

नींबू फैट बर्निंग फूड माना जाता है। साथ ही यह शरीर में अटकी गंदगी और चिकनाई को भी साफ करता है। रोजाना नींबू के पानी में अंगूर का रस मिलाकर पीने से भी आर्टरीज अंदर से साफ हो जाती हैं।  Also Read - पेशाब में जलन होने पर कौन-से जूस पिएं?

5/5

अनार

अनार का रस पीने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ता है। यह एक ऐसा तत्व हो जो नसों को साफ रखता है और धमनियों में फैट को जमा होने से रोकता है।