Ginger Water Benefits 2
अदरक की तासीर गर्म होती है। सर्दी के मौसम में इसे अपनी डायट में शामिल करने से ठंडक का अहसास कम होता है इसलिए इसे डायट में हर दिन शामिल करने की सलाह आयुर्वेदाचार्य भी देते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। यदि आपको बार-बार सर्दी-जुकाम और सूजन जैसी समस्याएं होती रहती हैं, तो अदरक का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक का पानी सुबह के समय खाली पेट पीने से आप पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अदरक के पानी के सेहत पर और क्या होते हैं लाभ, जानें इस आर्टिकल में...