Advertisement

World Cancer Day 2026: कैंसर का मुफ्त इलाज, जानें कौन सी सरकारी योजनाओं में हो रहा फ्री में इलाज?

Government Schemes for Cancer Treatment in India 2026 Eligibility Application Process: भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत आर्थिक रूप से पिछड़े लोग मुफ्त में कैंसर का इलाज करवा सकते हैं।

Written By Ashu Kumar Das
Updated : February 4, 2026 5:09 PM IST

कैंसर के इलाज के लिए प्रमुख सरकारी योजनाएं

Government Schemes for Cancer Treatment in India 2026 Eligibility  Application Process: भारत में कैंसर के मरीजों का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। कैंसर एक गंभीर और महंगी बीमारी है, जिसका इलाज आम व्यक्ति के लिए आर्थिक रूप से कठिन हो सकता है। कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, सर्जरी और दवाइयों पर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। कैंसर का इलाज महंगा होने के कारण आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों ने कई सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की हैं, जिसके अंतर्गत कैंसर का इलाज मुफ्त या कम खर्च में कराया जा सकता है। 4 फरवरी को वैश्विक स्तर पर वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जा रहा है, तो इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, उन योजनाओं के बारे में, जिसके तहत कैंसर का इलाज मुफ्त (Free Main Kaise Karwaye Cancer ka Ilaj) में कराया जा सकता है।

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)

यह देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। इस योजना में मरीज का इलाज पूरी तरह से कैशलेस होता है। सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज होता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, किसी प्रकार की सर्जरी, विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट और दवाएं फ्री में दी जाती हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठाने के लिए घर के नजदीकी अस्पताल में जाकर बात करें।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना

हर राज्य की अपनी स्वास्थ्य योजना होती है। जैसे: मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, चिरंजीवी योजना, जनकल्याण योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना इन योजनाओं में भी कैंसर का इलाज किया जाता है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत व्यक्ति का राज्य सरकार में पंजीकरण होना जरूरी होता है।

Advertisement

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF)

यह योजना गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देती है। भारत में रहने वाले कैंसर के मरीज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष द्वारा भी कैंसर का इलाज करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष कैंसर के मरीज 50,000 से ₹5 लाख तक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना की खास बात ये है कि ये राशि सीधे अस्पताल को मिलती है, इसलिए मरीज बिना किसी भागदौड़ के सीधे कैंसर का इलाज करवा सकते हैं।

कैंसर का इलाज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर

इस प्रोसेस को अपनाने में मरीज को किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो आप आयुष्मान भारत: 14555 / 1800-111-565 राज्य हेल्पलाइन: राज्य वेबसाइट पर देखें और जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संपर्क करके भी मदद ले सकते हैं।

सरकारी योजना के तहत कैसे करवाएं कैंसर का इलाज

सरकारी योजना के तहत कैंसर का इलाज करवाने के लिए सबसे पहले मरीज का पात्र होना जरूरी है। पात्रता के आधार मरीज का SECC डेटा, राशन कार्ड और श्रमिक वर्ग होता है। इन दस्तावेजों को ले जाकर CSC सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल से जांच कर सकते हैं। अगर आप पात्र हैं तो CSC सेंटर पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाएं। इसके बाद आयुष्मान कार्ड में लिस्ट अस्पतालों की जानकारी लें। इसके बाद अस्पताल जाएं और वहां पर अपना आयुष्मान कार्ड दिखाएं। अस्पताल में कार्ड को ध्यान में रखते हुए आधार वेरिफिकेशन कराए। इसके बाद ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा करें। इस प्रोसेस के बाद अस्पताल सरकार से इलाज की अनुमति लेता है। मंजूरी मिलने के बाद कैंसर के इलाज के लिए मरीज को अस्पताल में पैसे नहीं देने होते हैं। कैंसर के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। इससे मरीज का इलाज पूरी तरह से कैशलेस होता है।