Some Interesting Way To Take Bath 1
शरीर की सफाई हो या फिर त्वचा की, यह एक अच्छे स्नान के द्वारा ही संभव हो सकती है। योग और आयुर्वेद में भी शरीर की ताजगी को बरकरार रखने के लिए स्नान के प्रकार और फायदे बताए गए हैं। बहुत देर तक और अच्छे से स्नान करने से जहां थकान और तनाव घटता है, वहीं यह मन को प्रसन्न कर स्वास्थ्य के लिए भी लाभदाई सिद्ध होता है। इसके लिए प्रायः हर घर में देखा गया है कि लोग गर्म पानी का उपयोग कर दिनभर की थकान को दूर करते हैं और शरीर में ताजगी का अनुभव करते हैं। शारीरिक एंव मानसिक थकान को दूर करना चाहते हैं, तो अपने घर पर ही आप इन आसान तरीकों से ऐसा कर सकते हैं। हम कुछ ऐसे स्नान के तरीके बता रहे हैं, जो सुकून देने के साथ ही थकान भी दूर करते हैं। ये बहुत किफायती और आसान तरीके हैं। एक बार जरूर आजमा कर देखिएगा ये नहाने के नुस्खे–
