hamburger icon
A
Read in English

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित

राजनीति और मेडिकल क्षेत्र के अलावा फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि पिछले 2-3 दिनों में हुई हैं जिनमें अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Covid Positive) का भी नाम अब शामिल हो गया है। ( Prominent Indian personalities who tested covid positive recently)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 20, 2021, 9:15 AM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित photo icon1/7

मनमोहन सिंह

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Covid Positive) को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। सोमवार को कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार दोपहर उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री के जल्द ठीक होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में हाल के दिनों में कई बड़ी हस्तियां भी आयी हैं। राजनीति और मेडिकल क्षेत्र के अलावा फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि पिछले 2-3 दिनों में हुई हैं जिनमें अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Covid Positive) का भी नाम अब शामिल हो गया है। यहां पढ़ें उन हस्तियों के बारे में जिन्हें हाल ही में कोविड पॉजिटिव पाया गया। ( Prominent Indian personalities who tested covid positive recently)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित photo icon2/7

सोनू सूद

कोरोना वायरस महामारी (Covid Pandemic) की शुरूआत से ही ज़रूरतमंदों की मदद में जुटे अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) इस साल भी लोगों की मदद के लिए भागदौड़ कर रहे थे। इसी बीच उनके कोविड संक्रमित होने की ख़बर आयी। सोनू ने खुद अपने फैंस को अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात बतायी। सोनू फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं। (Sonu Sood Covid) Also Read - मानसून में क्यों बढ़ने लगते हैं फूड पॉइजनिंग के मामले? डॉक्टर से समझें कैसे रहें सुरक्षित

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित photo icon3/7

पवन कल्याण

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) को भी कोविड संक्रमण हो गया है। उन्होंने खुद को अपने फार्महाउस में आइसोलेट कर लिया है जहां, उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता से पॉलिटीशियन बने पवन कल्याण के स्वास्थ्य से जुड़ी अटकलें काफी समय से लगायी जा रही थीम। पहले ख़बर आयी कि पवन कल्याण के लंग्स में इंफेक्शन है और उनका कोविड टेस्ट निगेटिव है। लेकिन, बाद में अभिनेता की टीम द्वारा पवन कल्याण के कोविड पॉजिटिव होनी की पुष्टि की गयी। (Pawan Kalyan Covid Positive)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित photo icon4/7

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Covid Positive) कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले सेलिब्रिटी की सूची में शामिल हो गए हैं। अर्जुन रामपाल ने शनिवार देर रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं भले ही एसिम्पटोमैटिक हूं, लेकिन मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और आवश्यक मेडिकल केयर के साथ ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना ध्यान रखें और सावधनियां बरतें। अर्जुन ने इसके साथ ही यह भी कहा कि, मौजूदा समय हमारे लिए बहुत डरावना है, लेकिन अगर हम कुछ समय के लिए जागरूक बनें और बुद्धिमानी से काम लें, तो इसका फायदा सबको मिलेगा। साथ ही हम मिलकर कोरोना से लड़ सकेंगे। Also Read - बारिश के मौसम में हल्दी के साथ मिलाकर खाएं काली मिर्च, सर्दी- खांसी और जुकाम से मिलेगी राहत

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित photo icon5/7

मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra Fashion Designer) की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की ख़बर वीकेंड में सामने आयी। मनीष ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया कि उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है।। (Manish Malhotra Covid Positive)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित photo icon7/7

सुमित व्यास

टीवी और फिल्म अभिनेता सुमित व्यास (Sumit Vyas) की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। वहीं, टीवी इंडस्ट्री के कई अन् कलाकारों के भी कोरोना संक्रमित होने की ख़बर आयी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ulta CHasma) सीरियल के सेट पर भी कई लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। धारावाहिक में गोली का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट कुश शाह (Kush Shah) की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव रही।