Advertisement

सुबह बाथरूम में दिखते हैं किडनी खराब होने के ये 3 लक्षण, एक भी लक्षण ना करें इग्नोर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satypal Malik, Former Governor, J&K का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी थी और लम्बे समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। किडनी की बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव से जुड़ी कुछ जरूरी बातें पढ़ें यहां।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : August 5, 2025 10:30 PM IST

पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को थी किडनी की बीमारी

जम्मू-कश्मीर राज्य के 10वें गवर्नर बनने वाले राजनीतिज्ञ सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और कुछ महीनों से आईसीयू में थे। सत्यपाल मलिक ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) में अपनी अंतिम सांसें लीं। मिली जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक काफी दिनों से बीमार थे और उन्हें किडनी की बीमारी थी। बता दें किडनी से जुड़ी बीमारियां काफी गम्भीर होती हैं। अक्सर किडनी डिजिज के लक्षण बहुत देर से दिखायी देते हैं जिसकी वजह से ना केवल बीमारी गम्भीर हो जाती है बल्कि, इलाज में भी काफी दिक्कतें आती हैं।

किडनी डिजिज के कारण क्या हैं?

किडनी जो हमारे शरीर से वेस्ट और जहरीले तत्वों को बाहर निकालने का काम करती है। जब, किडनी ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। आमतौर पर बार बार किडनी में इंफेक्शन होने, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट, डायबिटीज और हाई बीपी जैसे कारणों से किडनी डिजिज का रिस्क बढ़ने लगता है।

किडनी डिजिज के लक्षण क्या हैं?

बार-बार पेशाब आना, यूरीन में झाग बनना, यूरिन में खून दिखायी देना, अनिद्रा, थकान, कमजोरी, मसल्स क्रैम्प्स और आंखों के आसपास सूजन बढ़ने जैसे लक्षण किडनी डिजिज में दिखायी दे सकते हैं। अगर आपको इनमें से 2 या उससे अधिक लक्षण दिखायी दें तो तुरंत किडनी की जांच करानी चाहिए।

Advertisement

किन लोगों को होता है किडनी डिजिज का हाई-रिस्क

एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसे लोग जो स्मोकिंग करते हैं, शराब पीते हैं या जिनके शरीर का वजन अधिक है उनमें किडनी डिजिज का रिस्क भी अधिक होता है। इसी तरह हाई बीपी और हाई शुगर लेवल के कारण भी किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

किडनी डिजिज से बचने के लिए क्या करें?

अगर आपका वजन अधिक है तो अपने शरीर का वजन कम करें। सिगरेट और अल्कोहल जैसी आदते छोड़ दें। इसी तरह हाई बीपी और डायबिटीज के मरीज अपनी कंडीशन को अच्छी तरह मैनेज करे ताकि किडनी डिजिज का खतरा कम किया जा सके।

हेल्दी किडनी के लिए डाइट

प्रोसेस्ड फूड ना खाएं। जंक फूड और डिब्बाबंद फूड्स जिनमें नमक, तेल और प्रीज़र्वेटिव्स की मात्रा अधिक होती है, उनके सेवन से बचें। ताजे फल-सब्जियां और हाई-फाइबर फूड्स खाएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।