Healthy Drinks For Better Sleep 1
New 'smart' pyjamas for better sleep quality. © Shutterstock
New 'smart' pyjamas for better sleep quality. © Shutterstock
दूध: दूध में अमिनो एसिड ट्रिप्टोफन होता है जो एक कामिंग इफेक्ट की तरह काम करता है। यह दिमान को शांत करता है और साथ ही अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होता है। अमिनो एसिड सेरोटोनिन का उत्पादन करता है जो नींद को सही करने में मदद करता है।
चेरी जूस: चेरी जूस में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है और साथ ही नींद को भी प्रभावित करता है। इसके अलावा यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ावा देता है जो अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होता है और साथ ही शरीर को भी आराम देने में मदद करता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
ग्रीन-टी: ग्रीन-टी में फ्लेवोनॉयड और कैटेचिंस नामक पॉलिफेनॉल्स होता है जो नींद को प्रभावित करने वाले हार्मोन को बूस्ट करता है। इसके अलावा इसमें अमिनो एसिड थियानिन भी होता है जो तनाव को कम करने और अच्छी और आरामदायक नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है। ग्रीन-टी में रिलैक्सींग इफेक्ट भी होता है जो नसों को आराम पहुंचाता है और अच्छी नींद लाने के लिए भी जिम्मेदार होता है।
नारियल पानी: नारियल पानी एनर्जी बूस्टिंग ड्रिंक होता है जो अच्छी और पूरी नींद के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम और मैग्निशियम भी होता है जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। नारियल पानी में विटामिन-बी भी होता है जो तनाव को कम करता है और नींद पूरी करने में मदद करता है।