Advertisement

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए गाजर-मूली ही नहीं ये 7 चीजें भी खाएं

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए आज ही खानी शुरू कर दें ये चीजें!

Written By Editorial Team
Published : April 11, 2017 6:17 PM IST

foods-for-eye-health-foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good

यह बात अधिकतर लोग जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी तेज करने के लिए गाजर और चुकंदर जैसी चीजें खानी चाहिए। क्या आपको पता है कि कुछ और ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें खाने से आंखों संबंधी समस्यायों को रोकने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें।

Health-benefits-of-palak-foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good

पालक- न्यूट्रीशन इन क्लीनिकल केयर किताब में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैथीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आंखों को धब्बेदार विकार और मोतियाबिंद से बचाते हैं। इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

pumpkin-foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good

कद्दू- आपको बता दें कि केवल 100 ग्राम कद्दू खाने से आपको विटामिन ए का लगभग 8,513 आईयू मिलता है जोकि आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त है।

Advertisement

foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good1

संतरा- रोजाना संतरा खाने से ना केवल आंखों का म्यूकस मेम्ब्रेन स्वस्थ रहता है बल्कि दृष्टि-संबंधी समस्याओं से भी सुरक्षा होती है। यह आंखों को प्रकाश अवशोषित करने की अनुमति देता है और इस प्रकार दृष्टि हानि के जोखिम को कम करता है।

Health-benefits-of-pista-foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good

पिस्ता- यह मैक्यूलर डिजेनरेशन के जोखिम को कम करता है। यह आपकी आंखों को फ्री रैडिकल डैमेज से बचाता है जिससे आपको दृष्टि से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

papaya-foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good

पपीता- पपीते में विटामिन ए और फ्लैनोनोड्स होते हैं, जो म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान से बचाते हैं और इस तरह आपकी आंखों की रक्षा करते हैं।

tomatoes-foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good

टमाटर- इसमें लाइकोपीन तत्व होता है, जो आंखों को हानिकारक यूवी विकिरणों से बचाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ई से रेटिना को नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।

custard-apple-foods-that-do-your-eyes-a-world-of-good

शरीफा- विटामिन सी और ए से भरपूर यह फल आपकी आंखों की रोशनी को तेज करता है। इसमें विटामिन बी 2 होता है, जो आंखों को फ्री रैडिकल डैमेज से बचाता है।