Insulin लेते वक्त न करें इन 4 चीजों का सेवन
foods to avoid in diabetes : हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज (diabetes in hindi) लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके खून में मौजूद शुगर की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। डायबिटीज के भी दो प्रकार होते हैं, जिसमें पहला है टाइप-1 और दूसरा है टाइप-2। बात करें टाइप -1 डायबिटीज की तो ये एक ऑटोइम्यून स्थिति है, जिसमें हमारा पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करने में असमर्थ होता है। वहीं टाइप-2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन रेजिस्टेंस का काम करता है या फिर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। इसलिए ये कहा जाता है कि शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल (foods to avoid in diabetes in hindi) बनाए रखने की जरूरत होती है।