माानसून में हेल्दी रहने के लिए डाइट टिप्स
How to prevent falling sick in Monsoon - मानसून के मौसम में लोग आमतौर पर अधिक बीमार पड़ते हैं। तापमान में आनेवाले बदलाव के कारण हमारे शरीर की इम्यून पॉवर कम हो जाती है और हम बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इसकी वजह कमजोर इम्यून पॉवर के अलावा लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी हुई आदतें भी हैं। सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल ( Ms. Shilpa Mittal, Dietician and nutritionist, Founder of Shilpsnutrilife, Mumbai) कहती हैं कि हमारे देश में मानसून को एक त्योहार की तरह एन्जॉय किया जाता है। भीषण गर्मी के बाद लोगों को बारिश का इंतजार रहता है और जैसे ही बरसात शुरू होती है लोग खुश हो जाते हैं। खाने-पीने और घूमने-फिरने, पिकनिक मनाने जैसी एक्टिविटीज बरसात के दिनों में बढ़ जाता है। लेकिन, इन सबके बीच लोगों में बीमारियों, इंफेक्शन और हेल्थ से जुड़ी अन्य छोटी-मोटी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में हेल्दी रहने और बीमारियों से बचने के लिहाज से आपको रोज कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये आदतें आपको स्पस्थ रहने में मदद करेंगी।