Stye or eye pimple से बचने के 11 आसान तरीके

पलकों पर स्टाय होने से बहुत दर्द होता है और इससे राहत पाना भी मुश्किल काम है!

Written by Editorial Team | Published : March 14, 2017 3:14 PM IST

1/12

Diseases-eye-pimple-expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 01

आंखों की पलकों पर पिंपल या स्टाय (stye) होने से काफी दर्द होता है। इससे निपटना भी मुश्किल काम है। कई मामलों में आपको माइनर सर्जिकल प्रोसीजर से गुजरना पड़ सकता है। मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में चीफ ऑप्थाल्मिक सर्जन डॉक्टर पी सुरेश आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आप इस समस्या से बच सकते हैं।

2/12

Young-man-with-eyes-pain-touching-his-eyes 02

आंखों को बार-बार रगड़ने या छूने से बैक्टीरिया की वजह से पलकों पर स्टाय होने का अधिक खतरा होता है। इसलिए हाथों को साफ और सूखा रखें।  Also Read - इन 5 फलों को गलत समय पर खाने से हो सकता है पेट खराब, स्वाद के चक्कर में न करें भूल

3/12

Elderly-man-takes-a-drop-of-blood-to-measure-his-blood-sugar-level 06

अगर किसी बुजुर्ग को रिकरंट स्टाय है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करके आप स्टाय के गठन को रोक सकते हैं।

4/12

Examination-Of-The-Eyes Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 03

अगर आपका बच्चा लगातार आंखें रगड़ता है, तो तुरंत उसकी आंखें चेक कराएं। क्योंकि धुंधली दृष्टि के कारण वो बार-बार आंखों को रगड़ सकता है। धुंधली दृष्टि के कारण भी स्टाय होने का खतरा होता है।  Also Read - 13 साल बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, एक्सपर्ट से जानें क्या है Passive Euthanasia

5/12

Healthy-eyes Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 11

अगर आपकी पलकों के पास जलन या सूजन होती है तो आपको पलकों पर तेल और गंदगी को रोकने के लिए हर हफ्ते सुबह-शाम कम से कम पांच मिनट वार्म कॉम्प्रेस करना चाहिए।

6/12

Make-up Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 09

अपना काजल और आईलाइनर जैसे चीजें किसी के साथ शेयर ना करें। क्योंकि बैक्टीरिया की वजह से आपकी आंखों में पिंपल हो सकते हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी के 5वें महीने के अल्ट्रासाउंड में बच्चे की IUGR रिपोर्ट आने का क्या है मतलब? डॉक्टर से जानिए घबराने की बात है या नहीं

7/12

Makeup-beauty-with-brush-eye-liner Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 10

सस्ते और घटिया आई प्रोडक्ट यूज करने से भी आपकी पलकों में जलन और सूजन हो सकती है। क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट्स में केमिकल्स की मात्रा अधिक होती है।

8/12

Oily-and-normal-skin Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 07

अगर आपकी स्किन ऑयली है और रिकरंट एक्ने है तो इससे नॉर्मल या ड्राई स्किन वालों की तुलना में आपको स्टाय होने का अधिक खतरा हो सकता है।  Also Read - गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगी सौंफ, जानिए खाने के 5 आसान तरीके; जिससे मन रहेगा Cool

9/12

School-boy-rubbing-eyes Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 05

कई बार ज्यादा तनाव के कारण भी स्टाय की समस्या हो सकती है। इसलिए तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन और अन्य रिलैक्सेशन टेक्निक्स का अभ्यास करें।

10/12

Stop-dandruff-sign Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 04

अगर आपके सिर में डैंड्रफ है, तो कई मामलों में पलकों में भी डैंड्रफ हो सकती है। इससे पलकों में बैक्टीरिया फैल सकता है और आंखों में जलन व सूजन हो सकती है।  Also Read - 90% लोग करते हैं ये गलती, इसलिए लंबी ड्राइव में बढ़ता है पैर दर्द: फिटनेस ट्रेनर की सलाह

11/12

Young-beautiful-caucasian-woman-cleaning-her-face 08

मेकअप छुड़ाए बिना सोने से छिद्र बंद होने की समस्या हो सकती है जिससे आपकी त्वचा और पलकों को नुकसान हो सकता है। इसका नुकसान आपको पिंपल के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

12/12

Balanced-diet-cooking-culinary-and-food Expert-reccomended Ways To Prevent A Stye Or Eye Pimple 12

स्टाय से बचने के लिए आपको अपनी डायट का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अपनी डायट में डेरी प्रोडक्ट और हरी सब्जियां ज्यादा शामिल करें।  Also Read - टीबी शरीर के किन अंगों को प्रभावित करता है? जानें कौन-से लक्षण हैं खतरनाक