दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चिलचिलाती धूप और गर्मियों में हेल्दी रखेंगी ये 5 डाइट टिप्स

Garmi se bachne ke liye kya khana chahiy? दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारियों का डर भी सताने लगा है। बढ़ते हुए तापमान में ज्यादा पसीना निकलने और गर्मी के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 27, 2025, 8:05 PM

दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चिलचिलाती धूप और गर्मियों में हेल्दी रखेंगी ये 5 डाइट  टिप्स photo icon1/6

Heat-Stroke-Risk

मार्च महीना खत्म होते-होते दिल्ली में तेज गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। मार्च के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में मौसम इतनी तेजी से बदला है। मार्च महीने में ही दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगती है। वहीं, 26 मार्च के दिन इस सीजन के सबसे गर्म दिन (Delhi Hottest Day) के तौर पर दर्ज किया गया है। वहीं, IMD की तरफ से भी चेतावनी जारी की गयी है कि लोग गर्मी के मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए उपाय करें और जितना हो सके घर में ही रहें।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चिलचिलाती धूप और गर्मियों में हेल्दी रखेंगी ये 5 डाइट  टिप्स photo icon2/6

Dehdration

गर्मियों के मौसम में तापमान में बदलाव होने के साथ ही लोगों की हेल्थ पर भी इसका असर दिखायी देने लगता है। ऐसे में बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ने लगता है। बदलते मौसम में एलर्जिक रिएक्शन के साथ-साथ डिहाइड्रेशन, डायरिया और लू लगने जैसी परेशानियां भी लोगों को हो सकती हैं। वहीं, ड्राई आइज और पुरानी बीमारियों के गम्भीर होने का भी खतरा गर्मियों में बढ़ जाता है। ऐसे में आपको जहां खुद को धूप से सुरक्षित रखने की जरूरत होगी वहीं, आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं गर्मियों में खुद को बीमार होने से बचाने और हेल्दी रहने के लिए आपको किस तरह के काम करने चाहिए।  Also Read - गर्मी में शरीर को ठंडा कैसे रखें?

दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चिलचिलाती धूप और गर्मियों में हेल्दी रखेंगी ये 5 डाइट  टिप्स photo icon3/6

विटामिन-सी रिच फूड्स खाएं

गर्मी और उमस के कारण बैक्टेरिया और इंफेक्शन का कतरा बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए आप विटामिन सी वाले फूड्स खा सकते हैं। विटामिन सी धूप से होनेवाले डैमेज को कम करता है और यह आपकी इम्यून पॉवर भी बढ़ाता है। विटामिन सी के लिए आप संतरा, आंवला, नींबू पानी और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चिलचिलाती धूप और गर्मियों में हेल्दी रखेंगी ये 5 डाइट  टिप्स photo icon4/6

प्रोटीन वाले फूड्स खाएं

गर्मी के कारण आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। प्रोटीन के लिए आप दालों के साथ-साथ सीड्स, बेसन और सत्तू का सेवन कर सकते हैं।  Also Read - गर्मियों में घी खाने के 8 फायदे

दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चिलचिलाती धूप और गर्मियों में हेल्दी रखेंगी ये 5 डाइट  टिप्स photo icon5/6

डिहाइड्रेशन से बचें

दिन में 2 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके साथ-साथ रोजाना एक गिलास टमाटर का जूस और रसीले फल खा सकते हैं। लिक्विड इंटेक बढ़ाने के लिए आप खीरे का जूस, लौकी और खरबूजे का सेवन भी कर सकते हैं।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चिलचिलाती धूप और गर्मियों में हेल्दी रखेंगी ये 5 डाइट  टिप्स photo icon6/6

हल्का खाना खाएं

गर्मियों में प्रोसेस्ड और जंक फूड्स का सेवन ना करें। जितना हो सके ताजा, घर का बना और सुपाच्य खाना खाएं। दिन में एक कटोरी सलाद और रात में पकी हुई सब्जियां खाएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - क्या गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source